ट्विटर पर घिरने के बाद शशि थरूर ने शेयर किए नेहरू की अमेरिका यात्रा के वीडियो
शशि थरूर ने अब शेयर किए नेहरू की अमेरिका यात्रा के वीडियो
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने ट्विटर पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की अमेरिका यात्रा का वीडियो लिंक साझा किया है। हाल ही में पंडित नेहरू की एक तस्वीर के बारे में गलत जानकारी देकर ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आए पूर्व केंद्रीय मंत्री ने ये वीडियो शेयर कर अपना पक्ष रखने की कोशिश की है। ये वीडियो नेहरू के अलग-अलग अमेरिका दौरे का है, जिसमें उनका भव्य स्वागत हो रहा है।

थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और उनकी बेटी पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की तत्कालीन सोवियत संघ यात्रा की फोटो अमेरिका यात्रा की बताकर शेयर कर दी थी। इस पर ट्विटर पर उनकी काफी किरकिरी हुई थी। शुक्रवार को थरूर ने ट्विटर पर यूट्यूब वीडियो के लिंक शेयर किए हैं। जिनमें नेहरू अमेरिका में वहां के राष्ट्रपति से मुलाकात कर रहे हैं। 1949 के एक वीडियो में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति हैरी एस ट्रूमैन एयरपोर्ट पर नेहरू की अगवानी कर रहे हैं।
1956 के एक वीडियो में तत्कालीन अमेरिकी उपराष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन नेहरू और इंदिरा गांधी का एयरपोर्ट पर स्वागत कर रहे हैं। इसी फुटेज में तत्कालीन राष्ट्रपति डीडी आइजनहावर व्हाइट हाउस में नेहरू की गर्मजोशी से अगवानी कर रहे हैं। 1961 की वीडियो क्लिप में नेहरू जॉन एफ कैनेडी से मुलाकात कर रहे हैं, 1961 की है जिसमें नेहरू तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी से मुलाकात करते और वाशिंगटन में भारतीय समुदाय को संबोधित करते तथा पत्रकारों से मिलते दिखाई देते हैं।
हाल ही में अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में पीएम मोदी का 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम हुआ था। इसको भाजपा ने ऐतिहासिक बताया था। इस पर थरूर ने नेहरू और इंदिरा की सोवियत संघ यात्रा के समय की तस्वीर को अमेरिका यात्रा की बताकर पोस्ट कर दिया। वो ट्रोल हुए तो उन्होंने इसमें अपनी गलती मानी और फिर नेहरू की अमेरिका यात्रा के पोटो और वीडियो शेयर किए। उन्होंने बताने की कोशिश की कि पहले भी अमेरिका में भारत के प्रधानमंत्रियों का भव्य स्वागत होता रहा है।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications