‘अब होगा संतुलन’ सर्जियो गोर को भारत में US एंबेसडर बनने पर शशि थरूर ने कही यह बड़ी बात

Shashi Tharoor on us Ambassador: अमेरिका और भारत के कूटनीतिक रिश्तों में नई शुरुआत हुई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक, सर्जियो गोर (Sergio gor) को भारत का नया राजदूत नियुक्त किया है।

गोर वर्तमान में व्हाइट हाउस प्रेसिडेंशियल पर्सनेल ऑफिस के निदेशक हैं और उन्हें दक्षिण और मध्य एशिया मामलों के लिए विशेष दूत की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है। 38 वर्षीय गोर को ट्रंप के नजदीकी सहयोगी माने जाते हैं।

shashi-tharoor-reacts-to-sergio-gor

माना जा रहा है कि गोर की यह नियुक्ति भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को नई मजबूती देगी और दोनों देशों के बीच संवाद और सहयोग को आगे बढ़ाएगी। हाल के दिनों में व्यापार और कूटनीतिक मुद्दों को लेकर दोनों देशों के रिश्तों में तनाव देखने को मिला था।

Shashi Tharoor ने क्या कहा?

कांग्रेस सांसद और वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने इस नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह अच्छी बात है कि आखिरकार भारत में अमेरिका का राजदूत नियुक्त हो गया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "किसी भी हाल में यह अच्छी खबर है कि अब भारत में अमेरिका का राजदूत मौजूद रहेगा।"

थरूर ने यह भी कहा कि अगर दक्षिण एशिया मामलों के लिए सहायक विदेश सचिव की नियुक्ति भी जल्दी हो जाए, तो दोनों देशों के बीच संवाद और अधिक स्थिर हो सकता है।

भारतीय मूल की उद्यमी आशा जाडेजा का बयान

भारतीय मूल की वेंचर कैपिटलिस्ट आशा जाडेजा मोटवानी ने अपने पोस्ट में लिखा कि ट्रंप ने अपने सबसे महत्वपूर्ण सहयोगी को भारत का राजदूत बनाकर एक मजबूत संकेत दिया है। उनके अनुसार, गोर की नियुक्ति से भारत को सीधे व्हाइट हाउस तक पहुंचने का मौका मिलेगा और वे स्पष्ट राय देंगे कि किन मुद्दों को तेजी से आगे बढ़ाना जरूरी है।

US-India Relation: भारत-अमेरिका संबंधों में नई उम्मीद

गोर की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब भारत-अमेरिका संबंध कुछ तनावपूर्ण रहे हैं। हाल ही में अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगा दिया था, जिसमें अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ भी शामिल था। ट्रंप प्रशासन ने इसका कारण भारत द्वारा रूस से तेल खरीदना बताया था।

हालांकि, गोर की नियुक्ति को भारतीय राजनयिक एक सकारात्मक कदम मान रहे हैं। माना जा रहा है कि इस फैसले से दोनों लोकतांत्रिक देशों के बीच संबंधों में मजबूती आएगी और संचार को नया आयाम मिलेगा।

ट्रंप का बयान

राष्ट्रपति ट्रंप ने गोर को अपना "महान मित्र" बताते हुए कहा कि वे कई वर्षों से उनके साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं यह घोषणा करते हुए प्रसन्न हूं कि मैं सर्जियो गोर को भारत में अमेरिका का अगला राजदूत नियुक्त कर रहा हूं।" कुल मिलाकर, यह नियुक्ति भारत-अमेरिका संबंधों में एक नई दिशा दिखाने वाली है, जहां दोनों देश अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों को और मजबूत कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+