पीएम मोदी पर शशि थरूर का निशाना, पूछा- क्या एक बार में कर सकते हैं सब पूजन विधि-विधान
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनपर निशाना साधा है। पीएम मोदी के #9pm9minute के जवाब में शशि थरूर ने पूछा, क्या सब पूजन विधि एक बार में कर सकते हैं? दरअसल, शशि थरूर ने पीएम मोदी के देशवासियों से दीया और मोमबत्ती जलाने की अपील पर निशाना साधा है।

गौरतलब है कि भारत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए केंद्र सरकार ने कई बड़े कदम उठाए हैं। देश में 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन लागू है साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संटक के बीच देशवासियों से अलग-अलग टास्क करा के जनता का और कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे डॉक्टर, नर्स, सफाईकर्मी और पुलिसवालों का मनोबल बढ़ा रहे हैं।
घंटी हो गई, दीया हो गया
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) April 5, 2020
हो गया दक्षिणा-दान (#PMCARES)
क्या एक बार में कर सकते हैं?
सब पूजन विधि-विधान? #9MinuteLightUp https://t.co/g4d1w45WNM
शुक्रवार को पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा था कि संकट की इस घड़ी में 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए दीया, मोमबत्ती, टॉर्च जलाइए और एकजुटता का संदेश दीजिए। प्रधानमंत्री ने वीडियो संदेश में कहा है, इस रविवार यानी 5 अप्रैल को हम सबको मिलकर कोरोना के संकट के अंधकार को चुनौती देनी है। अपनी इसी अपील को याद दिलाने के लिए पीएम मोदी ने हैशटैग 9pm9minute लिखकर ट्वीट किया।
प्रधानमंत्री मोदी के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने लिखा, 'घंटी हो गई, दीया हो गया हो गया दक्षिणा-दान (PMCARES) क्या एक बार में कर सकते हैं? सब पूजन विधि-विधान?' थरूर ने अपने इस ट्वीट के माध्यम से कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार पर निशाना साथा है। बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 3374 हो गए हैं जबकि 79 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
यह भी पढ़ें: क्या हवा से भी फैलता है कोरोना वायरस? ICMR ने बताया सच












Click it and Unblock the Notifications