सुनंदा पुष्कर मर्डर मिस्ट्री: शशि थरूर करेंगे 'सच का सामना', होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुनंदा पुष्कर की रहस्मय मौत की जांच एक बार फिर जोर पकड़ चुकी है। सुनंदा की मौत के मामले में एसआईटी 5वीं बार जांच शुरु कर रही है और बार उनके पति और कांग्रेस नेता शशि थरूर भी लपेटे में हैं। जी हां सूत्रों से जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक बहुत जल्द शशि थरूर का लाई डिटेक्टर टेस्ट हो सकता है। यानी की शशि थरूर को सच का सामना करना पड़ सकता है। सुनंदा पुष्‍कर की हत्‍या हुई थी, नाक दबाकर उसके मुंह में डाला गया था रूसी जहर

इसके साथ ही थरूर के ड्राइवर और घरेलू सहायक आदि से भी पूछताछ हुई है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद थरूर और सुनंदा के बीच विवाद हुआ था।

इससे पहले भी दोनों में बहस होती रही थी। मौत के दिन थरूर सीधे कार्यक्रम में चले गए थे जबकि सुनंदा होटल आ गई थी। आवास पर मरम्मत चलने की वजह से वे होटल में ही ठहरे हुए थे। सुनंदा से पहले भी कई हस्तियों के नसीब में रहा प्‍यार, धोखा और मौत

आपको बताते चलें कि 17 जनवरी 2014 को सुनंदा का शव दिल्ली के एक पांच सितारा होटल के कमरे में मिला था। दिल्ली पुलिस ने पिछले साल जनवरी में सुनंदा की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज किया था। एम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि सुनंदा की मौत जहर की वजह से हुई थी। इसके बाद पुलिस ने वाशिंगटन की एफबीआई लैब से विसरा सैंपल भेजकर जांच कराई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+