Sharmishta Panoli को 13 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया, इन्फ्लुएंसर के बचाव में उतरीं कंगना रनौत

Sharmishta Panoli: इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली के एक वीडियो के चलते कोलकाता पुलिस ने शनिवार को हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्‍ट किया था। जिसके बाद आज 22 वर्षीय शर्मिष्ठा पनोली को कोर्ट में पेश किया था और कोर्ट ने शर्मिष्ठा को 13 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। शर्मिष्ठा पनोली के वकील मोहम्मद समीमुद्दीन ने मीडिया को ये जानकारी दी और बताया कि जमानत याचिका कोर्ट के समझ दायर की गई है।

इंस्‍टाग्राम वीडियो में कथित रूप से सांप्रदायिक टिप्‍पणी करने के आरोप में अरेस्‍ट की गई कंटेंट क्रिएटर शर्मिष्ठा पनोली के पक्ष में अब बॉलीवुड एक्‍ट्रेस भाजपा सांसद कंगना रनौत आ चुकी हैं। उन्‍होंने उसकी गिरफ्तारी पर सवाल उठाते कहा है कि उसे तुरंत रिहा किया जाना चाहिए।

Sharmishta Panoli

कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट लिखी, जिसमें उन्‍होंने कहा आज के दौर में युवा इस तरह के शब्दों का इस्‍तेमाल करते हैं। अगर उसने माफी मांग ली है तो उसे और परेशान करने की जरूरत नहीं है। इस तरह से डराना और प्रताड़ित करना न्‍यायसंगत नहीं है। शर्मिष्‍ठा को तुरंत पुलिस द्वारा रिहा किया जाना चाहिए।

Sharmishta Panoli

क्‍यों कोलकाता पुलिस ने अरेस्‍ट किया?

इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली ऑपरेशन सिंदूर के दौरान एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उसने सवाल किया था कि आखिर पहलगाम हमले पर बॉलीवुड चुप क्‍यों हैं। इसके साथ ही वीडियो में कथित तौर पर पैंगबर को लेकर टिप्‍पणी की थी। कोलकाता पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उसके इस वीडियो के कारण कोलकाता में तनाव हुआ शर्मिष्‍ठा पनोली के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई। इसके बाद पूरा परिवार फरार था इसलिए नोटिस रिसीव नहीं करने के कारण कोर्ट ने वारंट जारी किया और गुरुग्राम में लोकेशन ट्रेस कर उसे अरेस्‍ट किया गया है।

शर्मिष्ठा पनोली पर क्‍या-क्‍या लगे हैं आरोप?

कोलकाता पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शर्मिष्‍ठा पनाेली पर समुदायों के बीच दुश्‍मनी को बढ़ावा देने, दुर्भाभावनापूर्ण कार्य करने और जानबूझ कर अपमान करने, शांति भंग करने संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

शर्मिष्‍ठा पनोली ने मांफी मांगते हुए क्‍या कहा था?

अपने वीडियो पर बवाल मचने पर शर्मिष्‍ठा पनोली ने अपना ये वीडियो डिलीट कर दिया था। इसके साथ ही बिना शर्त माफी मांगी थी।वीडियो में शर्मिष्‍ठा पनोल ने कहा था," मैं बिना शर्त के माफी मांगती हूं, जो कुछ भी बोला गया वो में निजी भावनाएं हैं और मैंने कभी किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहा। अगर कोई मेरी बात से आहत हुआ है तो इस पर मैं खेद व्‍यक्‍त करती हूं। मैं आप स‍बके सहयोग और समझदारी की अपेक्षा करती हूं। भविष्‍य में अपनी पोस्‍ट में सावधानी बरतूंगी। प्‍लीज एक बा फिर मेरी माफी स्‍वीकार करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+