कौन है वो लड़की, जिसने 5 हजार लगाकर खड़ा कर दिया 8 करोड़ का बिजनेस, Shark Tank में सबको किया इंप्रेस
Shark Tank India 3: शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन के 15वें एपिसोड में गुवाहटी की रहने वाली एक लड़की के बिजनेस और पिच ने सभी जजों को प्रभावित किया। इस लड़की से सिर्फ 5 हजार रुपये से अपनी कंपनी शुरू की थी और आज इनका बिजनेस 8 करोड़ का हो गया है।

जिस महिला एन्ट्रोपनोर की हम बात कर रहे हैं, उनका नाम हैं दीक्षा सिंघी (Diksha Singhi)। मारवाड़ी परिवार से आने वाली दीक्षा सिंघी ने अगस्त 2020 में आर्टीफीशियल जूलरी का एक स्टार्टअप शुरू किया था।
Diksha Singhi: जानिए दीक्षा सिंघी और उनकी कंपनी के बारे में?
- दीक्षा सिंघी की जूलरी ब्रांड का नाम 'ए लिटिल एक्स्ट्रा'(A Little Extra) है। ऐसे तो दीक्षा गुवाहटी की रहने वाली हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों से दीक्षा दिल्ली में रह रही हैं।
- दीक्षा ने अपनी पढ़ाई भी दिल्ली से ही की है। दीक्षा ने जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में बीए किया है। मारवाड़ी परिवार से आने वाली दीक्षा को हमेशा से बिजनेस में दिलचस्पी रही है।
- 'ए लिटिल एक्स्ट्रा'ब्रांड के तहत दीक्षा हैंडमेट जूलरी बनाती हैं। इनका बेस्ट प्रोडक्ट इयररिंग्स और नेकलेस होता है। ये जूलरी थीम बेस्ट और फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखकर बनाती हैं। जैसे दूर्गा पूजा और दिवाली में माता दुर्गा और भगवान गणेश की थीम वाली इयररिंग्स बनाना। स्वतंत्रता और गणंतत्र दिवस पर तिरंगा के रंगों से जुड़ी हैंडमेड जूलरी बनाना।
'ए लिटिल एक्स्ट्रा'ब्रांड की जूलरी की कीमत 100 रुपये से 700 रुपये तक होती है। कंपनी का एवरेज वैल्यू ऑर्डर 450 रुपये है।
5 हजार रुपये से शुरू किया था बिजनेस
दीक्षा ने बताया कि उन्होंने अपने बिजनेस की शुरुआत सिर्फ 5 हजार रुपये से एक गत्ते के डिब्बे से की थी। आपको जानकार हैरानी होगी कि आज उनका टर्नओवर 2 करोड़ रुपये का है।
दीक्षा को शार्क टैंक में अनुपम मित्तल और विनीता सिंह ने 8 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर फंडिंग दी है। दीक्षा शार्क के जजों से 8 करोड़ रुपये की वैल्युएशन पर 6 फीसदी इक्विटी के लिए 48 लाख रुपये की डिमांड की थी। अनुपम मित्तल और विनीता सिंह उनके पिच से इंप्रेस हुए और 7.5 फीसदी इक्विटी लेकर 60 लाख रुपये का निवेश किया।
बता दें कि फिलहाल इस बिजनेस को दीक्षा अकेले चलाती हैं। उन्होंने पहली बार फंडिंग ली थी। दीक्षा के पास ही कंपनी की 100 फीसदी इक्विटी है।
कई सेलेब्रिटीज ने पहनी है इनकी जूलरी
दीक्षा ने कहा है कि उनकी जूलरी को कई एक्ट्रेस और सेलेब्रिटीज ने भी पहना है। दीक्षा ने बताया कि उनकी जूलरी हुमा कुरैशी और सनी लियोनी जैसी बड़ी एक्ट्रेस ने भी पहनी है। इसके अलावा हाल ही में बिग बॉस में दिखीं अंकिता लोखंडे और ऐश्वर्या शर्मा ने भी इनकी जूलरी पहनी थी।
वहीं प्रियंका चाहर, कुशा कपिला, ईशा मालवीय जैसे जाने-माने सेलेब्रिटीज ने भी इनके जूलरी इस्तेमाल किए हैं। 'ए लिटिल एक्स्ट्रा' इंस्टग्राम पेज से फिलहाल दीक्षा अपने प्रोडक्ट बेचती हैं। आने वाले दिनों में वो सारे ई-कॉमर्स वेबसाइट पर जाना चाहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications