Sharad Yadav Passes Away Live Update: शरद यादव का अंतिम संस्कार कल उनके पैतृक आवास पर

Sharad Yadav Passes Away Live Update: पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व जदयू चीफ शरद यादव का गुरुवार को निधन हो गया। उनके निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर, राहुल गांधी, नीतीश कुमार और कई शीर्ष नेताओँ ने शरद यादव के निधन पर शोक जाहिर करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। बता दें कि फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टिट्यूट गुरुग्राम की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि दिग्गज नेता को इमरजेंसी में अस्पताल लाया गया, उस वक्त वह बेहोश थे और किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दे रहे थे। रात 10.19 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
LIVE Feed
शरद भाई अलविदा नहीं कहना था- लालू
अभी सिंगापुर में रात्रि में के समय शरद भाई के जाने का दुखद समाचार मिला। बहुत बेबस महसूस कर रहा हूँ। आने से पहले मुलाक़ात हुई थी और कितना कुछ हमने सोचा था समाजवादी व सामाजिक न्याय की धारा के संदर्भ में। शरद भाई...ऐसे अलविदा नही कहना था। भावपूर्ण श्रद्धांजलि!
नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
नीतीश कुमार ने ट्वीट करके लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव जी का निधन दुःखद। शरद यादव जी से मेरा बहुत गहरा संबंध था। मैं उनके निधन की खबर से स्तब्ध एवं मर्माहत हूं। वे एक प्रखर समाजवादी नेता थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके लिखा, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री शरद यादव जी का निधन अत्यंत दुःखद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!
तेजस्वी ने बताया मंडल मसीहा
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा, मंडल मसीहा, राजद के वरिष्ठ नेता, महान समाजवादी नेता मेरे अभिभावक आदरणीय शरद यादव जी के असामयिक निधन की खबर से मर्माहत हूँ। कुछ कह पाने में असमर्थ हूँ। माता जी और भाई शांतनु से वार्ता हुई। दुःख की इस घड़ी में संपूर्ण समाजवादी परिवार परिजनों के साथ है।
कांग्रेस अध्यक्ष ने जाहिर किया दुख
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट करके लिखा, देश की समाजवादी धारा के वरिष्ठ नेता, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष, श्री शरद यादव जी के निधन से दुःखी हूँ। एक पूर्व केंद्रीय मंत्री व दशकों तक एक उत्कृष्ट सांसद के तौर पर देश सेवा का कार्य कर,उन्होंने समानता की राजनीति को मज़बूत किया। उनके परिवार एवं समर्थकों को मेरी गहरी संवेदनाएँ।
राहुल गांधी ने बताया समाजवाद का पुरोधा
राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा, शरद यादव जी समाजवाद के पुरोधा होने के साथ एक विनम्र स्वभाव के व्यक्ति थे। मैंने उनसे बहुत कुछ सीखा है। उनके शोकाकुल परिजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। देश के लिए उनका योगदान सदा याद रखा जाएगा।
यादों को संजोकर रखूंगा: पीएम मोदी
शरद यादव के निधन पर पीएम मोदी ने ट्वीट करके लिखा, शरद यादव जी के निधन पर दुखी हूं, सार्वजनिक जीवन में उनका काफी लंबा सफर रहा। वह डॉक्टर लोहिया के सिद्धांतों से काफी प्रेरित थे। मैं उनके साथ अपने अनुभवों को हमेशा संजो कर रखूंगा। शरद यादव जी के परिजनों, उनके चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदना है, ओम शांति।
More From
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications