'PM ने शिंदे को छोटे बच्चे जैसा समझा दिया...', महाराष्ट्र को नहीं मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट तो भड़के शरद पवार

'PM ने शिंदे छोटे बच्चे जैसा समझा दिया...', महाराष्ट्र को नहीं मिला ये बड़ा प्रोजेक्ट तो भड़के शरद पवार

पुणे (महाराष्ट्र) 16 सितंबर: महाराष्ट्र में लगने वाले करोड़ों की वेदांत-फॉक्सकॉन परियोजना को गुजरात जाने के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के सुप्रीमो शरद पवार ने गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व की आलोचना की है। शरद पवार ने कहा है कि केंद्र सरकार का शिंदे से महाराष्ट्र को बड़ा प्रोजेक्ट देने का वादा "बच्चे को मनाने" जैसा था। शरद पवार ने पुणे में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''"चूंकि परियोजना पहले ही महाराष्ट्र से बाहर जा चुकी है, इसलिए इसे वापस पाने की कोई संभावना नहीं है। इसके बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है, लेकिन आगामी परियोजनाओं के लिए, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल बनाने का नेतृत्व करना चाहिए।''

Sharad Pawar

शरद पवार ने आगे कहा, ''मैंने यह भी सुना है कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) के साथ चर्चा भी हुई थी, जहां उन्होंने वादा किया था कि वह महाराष्ट्र को किसी और बड़ी परियोजना में मदद करेंगे, यह एक बच्चे को समझाने की कोशिश करने जैसा है।"

प्रियंका चतुर्वेदी ने भी साधा निशाना

शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा, "शर्म की बात है कि उद्योगपतियों को अब केंद्र का बचाव करने के लिए, जहां चुनाव होने वाले हैं, उस राज्य में निवेश करने के लिए कहा जा रहा है। जबकि इस प्रोजेक्ट को पहले किसी अन्य राज्य में लगाने की बात हुई थी और उस प्लानिंग को फाइनल टच भी दिया जा चुका था। लेकिन इस नाजायज सरकार के चेहरे बचाने के लिए ये किया गया।''

गुजरात में लगाया जा रहा है प्रोजेक्ट

बता दें कि अनिल अग्रवाल की अगुवाई वाली वेदांत लिमिटेड और ताइवान की फॉक्सकॉन ने मंगलवार को गुजरात में 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले एफएबी निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया है।

समझौता के तहत वेदांता-फॉक्सकॉन समूह गुजरात में 94,500 करोड़ रुपये के निवेश के साथ एक डिस्प्ले फैब यूनिट स्थापित करेगा। इसके साथ ही 60,000 करोड़ रुपये के निवेश के साथ गुजरात में एक एकीकृत सेमीकंडक्टर फैब यूनिट और ओएसएटी सुविधा स्थापित करेगा।

गांधीनगर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जीतू वघानी ने कहा कि दोनों एमओयू मिलकर 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे और राज्य में लगभग 1 लाख नए रोजगार के अवसर पैदा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+