शरद पवार ने देवेंद्र फडनवीस को लिखा लेटर, गोडसे को थैंक्यू कहने वाली IAS निधि पर एक्शन लें
मुंबई: नेशनल राष्ट्रवादी पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस को लेटर लिखा। उन्होंने फडणवीस से आईएएस अधिकारी निधि चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चौधरी ने अपने ट्वीट में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की फोटो नोटों से हटाने की मांग की थी और नाथूराम गोडसे को थैंक्यू कहा था। इसके बाद इस पर विवाद शुरू हो गया। हालांकि बाद में उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

निधि चौधरी 2012 बैच की आईएएस हैं। इस वक्त वह BMC में हैं। 17 मई को एक ट्वीट में निधि ने लिखा कि हम शानदार रूप से 150वीं जयंती मना रहे हैं। यही मौका है कि हम अपने नोटों से उनकी तस्वीर हटा दें, दुनिया भर से उनकी मूर्तियां हटा दें, उनके नाम से रखी गई संस्थाएं और सड़कों के नाम बदल दें, ये हम सभी की ओर से उन्हें असली श्रद्धांजलि होगी, 30 जनवरी 1948 के लिए थैंक्यू गोडसे।
इस ट्वीट पर विवाद के बाद निधि चौधरी ने इसे डिलीट कर दिया। निधि ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा कि 17 मई के अपने ट्वीट को मैंने डिलीट कर दिया, क्योंकि कुछ लोग इसे गलत समझ गए। अगर वो 2011 से मेरे टाइमलाइन को फॉलो किए हुए होते तो वे समझते कि मैं गांधी जी का अनादर करने की सोच भी नहीं सकती हूं, मैं उनके सामने पूरी श्रद्धा से सिर नवाती हूं और अपनी आखिरी सांस तक ऐसा करती रहूंगी।












Click it and Unblock the Notifications