शरद पवार ने कांग्रेस की तुलना जमींदार से की, बोले- पुराने दिनों को ही याद करते रहते हैं

नई दिल्ली, 10 सितंबर। अगले साल कई राज्यों में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में कांग्रेस पार्टी के सामने बड़ी चुनौती है कि वह अंतर्कलह को खत्म कर इन चुनाव में किस तरह से एकजुट हो। इस बीच नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के मुखिया शरद पवार ने कांग्रेस पार्टी की तुलना जमींदार से की है। शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जमींदार की तरह है जो अपने पुराने गौरव को ही याद करती रहती है। इंडिया टुडे ग्रुप के वेब चैनल मुंबई तक से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस अब पुरानी कांग्रेस जैसी नहीं है इसकी बड़ी वजह यह है कि कांग्रेस काफी कमजोर हो गई है।

Recommended Video

    Maharashtra: Sharad Pawar ने जमींदारों की कहानी सुना Congress पर कसा तंज | वनइंडिया हिंदी
    sharad pawar

    अगले चुनाव में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर विपक्ष में एकजुटता नहीं होने पर शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेता अपने नेतृत्व को लेकर काफी संवेदनशील हैं। पवार ने कहा कि मैंने यूपी के जमींदारों के बारे में एक कहानी बताई थी, जिनके पास बहुत बड़ी-बड़ी जमीनें थी, बड़ी हवेली थी। लेकिन भूमि सीमा एक्ट आने के बाद इन लोगों की जमीन 15-20 एकड़ में सिमट गई। उनके पास अपनी हवेली के रखरखाव की भी ताकत नहीं रही। हर सुबह जब वो जगते हैं अपनी जमीन को देखते हैं कहते हैं ये पूरी जमीन हमारी थी। कांग्रेस के लोगों की भी यही मानसिकता है। उन्हें सच्चाई को स्वीकारना होगा।

    हालांकि शरद पवार ने इस बात को स्वीकार किया है कि पूरे देश की बात करें तो कांग्रेस की उपस्थिति है और राष्ट्रीय पार्टी के तौर पर भाजपा का एकमात्रा विकल्प कांग्रेस पार्टी ही मुहैया करा सकती है। पहले कांग्रेस बहुत मजबूत थी, पहले उनके पास 140 सांसदों की ताकत थी। अब 40-45 में सिमट गए हैं। लेकिन बावजूद इसके कांग्रेस एकमात्र पार्टी है देश में जो देशभर में प्रासंगिक है। कांग्रेस पार्टी की 5-7 राज्यों में सरकार है। भाजपा के खिलाफ कांग्रेस एकमात्र पार्टी है जिसकी देशभर में उपस्थिति है। शरद पवार ने कहा कि हमे आदत है पुरानी कांग्रेस को देखने की। लेकिन अब कांग्रेस पहले के जैसी नहीं है, यही वजह है कि कांग्रेस बहुत कमजोर हो गई। उनके खुद के कई नेताओं ने साथ छोड़ दिया है। अगर आज आप कोई विकल्प खड़ा करना चाहते हैं तो हर किसी को एकजुट होने की जरूरत है।

    कुछ दिन पहले शरद पवार की प्रशांत किशोर से मुलाकात हुई थी, जिसके बाद अलग-अलग अटकलें लगाई जा रही थ। इन तमाम अटकलों पर शरद पवार ने कहा कि मुझे प्रशांत किशोर से किसी भी तरह की मदद की जरूरत नहीं है। यही नहीं मैं कहना चाहता हूं कि मेरी किसी पद को लेकर कोई लालसा नहीं है। लेकिन हां, मैं विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश करना चाहता हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+