भाजपा के जीत के बीच शंकर सिंह वाघेला ने पुलवामा हमले पर दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के सदस्य और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री शंकर सिंह वघेला ने बुधवार को दिए एक बयान में कहा कि पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों पर हुआ आतंकी हमला भाजपा की साजिश था। वाघेला ने कहा कि पुलवामा हमला भी गोधरा कांड की तरह बीजेपी की साजिश का हिस्सा था।

RDX से भरी गाड़ी पर था गुजरात का रजिस्ट्रेशन

RDX से भरी गाड़ी पर था गुजरात का रजिस्ट्रेशन

उन्होंने कहा कि- 'पुलवामा हमले में आरडीएक्स से भरी जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया उसका नंबर गुजरात का था। गोधरा कांड भी एक साजिश थी।' उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि- 'बीजेपी हमेशा से चुनाव जीतने के लिए आतंक का सहारा लेती रही है। 5 सालों में कई आतंकी हमले हुए हैं।' उन्होंने कहा कि 'बालाकोट एयरस्ट्राइक में कोई नहीं मारा गया। बल्कि कोई अंतर्राष्ट्रीय एजेंसी भी 200 आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टी नहीं कर सकी है। बालाकोट एयरस्ट्राइक पूरी तरह से एक साजिश थी। इसे कराया ही जाना था।'

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

पुलवामा हमले में शहीद हुए थे 40 जवान

इस साल जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने देश की जनता को हिला कर रख दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए था। इस हमले के बाद बदले के रूप में केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के बालाकोट में एयरस्ट्राइक कर आतंकियों को मार गिराने का दावा किया था।

जल्द आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

जल्द आएंगे लोकसभा चुनाव के नतीजे

लोकसभा चुनाव के रुझान आने के साथ ही नेताओं की बयानबाजी फिर तेज हो गई है। लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों में मतदान डाले गए थे जिसके बाद से देश की जनता को 23 मई का इंतजार था कि केंद्र में कौन सी सरकार आएगी। ऐसे में आ रहे रुझानों से राजग के केंद्र में आने के संकेत लगभग साफ हो गए हैं।

यह भी पढ़ें- बीजेपी की बंपर जीत के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे-ऐसे चुटकुले

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+