Shani Chandra Grahan: भारत में 18 साल बाद शनि चंद्र ग्रहण, कई शहरों में दिखी खगोलीय घटना, देखें तस्वीरें
Shani Chandra Grahan: गृहण एक खगोलीय घटना है। आम तौर पर जब सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण की घटना देखी जाती है। लेकिन इस साल पिछले 18 वर्षों में पहले बार शनि चंद्र ग्रहण की घटना देखी गई। इससे पहले भारत में शनि चंद्र ग्रहण की घटना 2 फरवरी 2007 को देखी गई थी।
शनि चंद्र ग्रहण की कैसी होगी स्थिति
शनि चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना करीब 18 साल बाद देखी जाती है। ग्रहण के वक्त चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3,64,994 किलोमीटर दूर होगा, तो शनि की पृथ्वी से दूरी लगभग 134 करोड़ किलोमीटर होगी। दूरी में इतना अंतर होते हुए भी आकाश में इनकी स्थिति इस प्रकार होगी कि पृथ्वी के एक निश्चित भू-भाग से देखने पर चंद्रमा, शनि ग्रह को ढकता सा नजर आता है।

ग्रहण के वक्त पृथ्वी, चंद्रमा की दूरी में बदलाव
खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा पृथ्वी से लगभग 3,64,994 किलोमीटर दूर होगा, तो शनि की पृथ्वी से दूरी लगभग 134 करोड़ किलोमीटर होगी।
ग्रहण का समय
शनि चंद्र ग्रहण की खगोलीय घटना बुधवार को रात 11 बजकर 57 मिनट पर शुरू और 3 बजकर 57 मिनट पर समाप्त हुआ। भारत में इस घटना को 12 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 10 मिनट तक अलग-अलग स्थानों में देखा गया। ग्रहण उत्तर और उत्तर पश्चिमी कई राज्यों में नहीं दिखा, जबकि बंगाल में इसे स्पष्ट रूप से देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications