संगीत सोम ने मृत अखलाक के परिवार को कहा गाय काटने वाला

दादरी। गो मांस खाने की अफवाह में मारे गये अखलाक पर सियासत अपने चरम पर है। एक तरफ जहां मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवार को लखनऊ बुलाकर उनसे मुलकात की तो संगीत सोम ने अखलाक के परिवार को गाय का हत्यारा करार दिया है।

संगीत सोम ने कहा कि यूपी सरकार मरने वालों के लिए अलग-अलग कानून बनाते हैं। उन्होने कहा कि यह सरकार गाय के हत्यारों को जहाज से सफर करा रही है।

क्या है दादरी कांड, जानिये पूरी खबर

सोम ने कहा कि जैसे मुजफ्फरनगर के दंगों के आरोपियों को सपा सरकार जहाज से अपने साथ ले गयी थी उसी तरह गाय काटने वालों को भी जहाज से सफर करा रही है।

अखलाक की हत्या क पीछ भाजपा नेता के बेटे का हाथ!

सोम ने कहा कि यहां पुलिस की गोली का राहुल शिकार हुआ है जिसे सरकार एक पैसे की भी मदद नहीं दे रही है। भाजपा राहुल के इलाज का पूरा खर्च उठा रही है।

वहीं भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि सपा सरकार मुसलमानों के मरने पर 20 लाख का मुआवजा देती है जबकि हिंदुओं के मरने पर 20 हजार का भी मुआवजा नहीं देती है।

गौरतलब है कि आज अखिलेश यादव ने अखलाक के परिवार वालों से लखनऊ में मुलाकात की। अखिलेश यादव ने मृत अखलाक के परिवार से हमदर्दी जताते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार परिवार के दुख में शामिल हैं और हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। अखिलेश ने कहा कि कुछ लोग इस मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं। जिस गांव में लोग एक साथ रहते थे उनके बीच जहर घोला गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+