शिवसेना विधायक की शर्मनाक करतूत, कॉन्ट्रैक्टर को बीच सड़क बैठाया, डलवाया कूड़ा
नई दिल्ली, 13 जून। राजनीति में आने के बाद जिस तरह से नेता अपनी दबंगई और गुंडागर्दी दिखाते हैं वह नेताओं के असल चेहरे को दर्शाता है। महाराष्ट्र में शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे का ऐसा ही शर्मनाक कृत्य सामने आया है जहां वह कॉन्ट्रैक्टर को बीच सड़क पर बहते पानी में बैठाते हैं और अपने समर्थकों से उसके ऊपर कूड़ा डलवाते हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद देखा जा सकता है कि किस तरह से विधायक अपने पद को लेकर इतना घमंड में हैं कि वह अपने समर्थकों के साथ मिलकर कॉन्ट्रैक्टर को लोगों के सामने शर्मिंदा करते हैं और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं।
Recommended Video

चौंकाने वाला वीडियो
मुंबई में शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिलीप लांडे एक कॉन्ट्रैक्टर को कूड़े में बैठने के लिए मजबूर करते हैं और उसे धक्का देकर जमीन पर कूड़े में बैठा देते हैं। यह घटना मुंबई के चांदिवली इलाके का है। यह घटना शनिवार की है, वीडियो में देखा जा सकता है कि दिलीप लांडे अपने समर्थकों के साथ इलाके में पहुंचते हैं यहां बारिश की वजह से पानी भर जाता है तो दिलीप लांडे कॉन्ट्रैक्टर को बहते पानी में सड़क पर बैठा देते हैं और उसके ऊपर कूड़ा डलवाते हैं।
विधायक की दबंगई
रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी जमा हो गया है। इलाके में सफाई का काम जिस ठेकेदार को दिया गया था उसके खिलाफ शिवसेना विधायक यह शर्मनाक कार्रवाई करते हैं। आरोप है कि कॉन्ट्रैक्टर ने अपना काम ईमानदारी से नहीं किया था। यही वजह है कि गुस्साए विधायक साहब मौके पर अपने साथियों के साथ पहुंचते हैं और कॉन्ट्रैक्टर को जबरन बहते पानी के बीच सड़क पर बैठा देते हैं और उसके ऊपर कूड़ा डलवाते हैं।
विधायक की सफाई
गौर करने वाली बात है कि मुंबई के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जल भराव हो गया है। यहां नालियां उफनाने लगी हैं। जिसकी वजह से लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी का मुआयना करने जब शिवसेना के विधायक दिलीप लांडे अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे तो उन्होंने देखा की नाली का पानी उफना रहा है तो उ्नहोंने गुस्से में ठेकेदार को वहां बुलाया और उसे सड़क पर जबरन बैठा दिया और उसके ऊपर कूड़ा डलवा दिया। वहीं विधायक का कहना है कि उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि ठेकेदार ने अपना काम ठीक से नहीं किया। दिलीप लांडे ने कहा कि पिछले 15 दिन से मैं ठेकेदार को नाली और सड़क साफ करने के लिए कह रहा था। लेकिन जब उसने यह काम नहीं किया तो मजबूरन शिवसेना के लोगों ने खुद वहां सफाई की। इस गंदगी का जिम्मेदार ये ठेकेदार है उसे यह साफ करना चाहिए था।












Click it and Unblock the Notifications