Shama Mohamed के पति कौन हैं? रोहित शर्मा को मोटा कहने वालीं शमा कितने बच्चों की मां? जानें Love Story
Shama Mohamed Husband Name: कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद इन दिनों चर्चा में हैं, लेकिन इस बार राजनीति से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ और शादीशुदा जिंदगी पर लोग सवाल कर रहे हैं। वजह बनी है उनका टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को लेकर दिया गया बयान, जिसमें उन्होंने उन्हें 'मोटा' और 'सबसे निराशाजनक कप्तान' कह दिया था।
बयान पर विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने पोस्ट डिलीट कर दी, लेकिन तब तक उनके निजी जीवन में लोगों की दिलचस्पी बढ़ चुकी थी। तो आइए जानते हैं शमा मोहम्मद के पति कौन हैं? कितने बच्चों की मां हैं? और उनकी लव स्टोरी कैसी रही?

Who is Shama Mohamed Husband: शमा मोहम्मद के पति कौन हैं?
शमा मोहम्मद की शादी स्टेफनो पेले (Stefano Pelle) से हुई है। स्टेफनो इटली के रहने वाले हैं और पेशे से लेखक, बिजनेसमैन और कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव हैं। वे परफेटी वैन मेले (Mentos, Chupa Chups बनाने वाली कंपनी) के टॉप एग्जीक्यूटिव रह चुके हैं। स्टेफनो को इटली के राष्ट्रपति द्वारा 'नाइट कमांडर' का सम्मान मिल चुका है।
Shama Mohamed Kids: कितने बच्चों की मां हैं शमा मोहम्मद?
- शमा मोहम्मद के दो बेटे हैं - एडम और समर (Adam and Summer)।
- दोनों बच्चे अपने पिता स्टेफनो की किताब 'Going Places' की लॉन्चिंग पर भी मौजूद थे।
Shama Mohamed Stefano Pelle Love Story: कैसे परवान चढ़ी शमा और स्टेफनो की लव स्टोरी?
2003 में दोनों की पहली मुलाकात एक सामाजिक कार्यक्रम में हुई। धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदली और 18 नवंबर 2006 को दोनों ने शादी कर ली। 2019 में शमा ने अपनी शादी की 13वीं सालगिरह पर एक पोस्ट लिखा था, 'शादी के 13 साल, तुम्हें जानने के 16 साल, 2 प्यारे बच्चे और अब भी मजबूत! हैप्पी एनिवर्सरी स्टेफनो पेले!'
Who is Stefano Pelle: कौन हैं स्टेफनो पेले?
- इटली के लुइस विश्वविद्यालय (LUISS) से अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में मास्टर डिग्री।
- 1987 में जॉनसन एंड जॉनसन में करियर शुरू किया, फिर Danone, Iberia Airlines और Italian Railways में काम किया। 1998 में Perfetti Van Melle (Mentos, Chupa Chups) के इंडिया ऑपरेशंस के प्रबंध निदेशक बने।
- 2006 में उन्हें इटली के राष्ट्रपति से 'Knight Commander' का सम्मान मिला।
- स्टेफनो ने 'Understanding Emerging Markets' और 'When Not in Rome' जैसी किताबें लिखी हैं।

शमा मोहम्मद का विवादित बयान और सोशल मीडिया पर हंगामा
शमा ने ट्वीट कर कहा था कि रोहित शर्मा मोटे हैं, उन्हें वजन कम करने की जरूरत है।वह भारत के सबसे निराशाजनक कप्तान हैं। उनमें वर्ल्ड क्लास जैसा कुछ नहीं दिखता, उन्हें सिर्फ किस्मत से कप्तानी मिली। इस बयान पर बीजेपी ने पलटवार किया, जिसके बाद शमा ने ट्वीट डिलीट कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications