Grey Part of Blue: शाहरुख की बेटी सुहाना की पहली शॉर्ट फिल्म रिलीज, लोगों ने कहा- Born Star

नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के बादशाह खान यानी कि शाहरुख की लाडली बेटी सुहाना खान की फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री की बातें लंबे वक्त से चली आ रही थीं,लोगों ने काफी कयास भी इस बारे में लगाए लेकिन अब जाकर उनकी बातें सही हुई हैं क्योंकि सुहाना खान ने एक शॉर्ट फिल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है,जी हां, सुहाना की पहली शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज हो गई है, जिसमें सुहाना के लुक और एक्टिंग की जबरदस्त चर्चा हो रही है।

शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज

शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' रिलीज

अपने दस मिनट के शॉर्ट फिल्म 'द ग्रे पार्ट ऑफ ब्लू' में सुहाना ने अपने अभिनय से लोगों को प्रभावित करने की कोशिश की है, लोगों ने उनकी तारीफ में लिखा है कि फिल्म देखकर ही लगता है कि सुहाना एक मंझे हुए कलाकार की बेटी है, वो तो Born Star हैं, गौरतलब है कि फिल्म की कहानी एक यंग कपल के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कि रिलेशनशिप की परेशानियों से गुजर रहा होता है, फिल्म अंग्रेजी भाषा में हैं और ऑनलाइन रिलीज हुई है, इस शॉर्ट फिल्म को थियोडर गिमेनो ने डायरेक्ट किया है, फिल्म में सुहाना के अलावा रोबिन गोनेला लीड रोल में हैं।

सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं सुहाना खान

सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हैं सुहाना खान

गौरतलब है कि सुहाना खान इंटरनेट पर काफी चर्चित हस्तियों में से एक हैं, वो उन स्टार किड्स में शामिल हैं, जिनकी तारीफ लोग करते नहीं थकते हैं, सुहाना ने विदेश में पढ़ाई की है और उन्होंने एक्टिंग के गुर भी न्यूयार्क एकेडमी से सीखे हैं, हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोस्तों के साथ शेयर की गईं सुहाना की तस्वीरों ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था।

दोस्ती का मतलब है कि अगर कोई आपकी जिंदगी....

दोस्ती का मतलब है कि अगर कोई आपकी जिंदगी....

फोटो में सुहाना कई सहेलियों के साथ सेल्फी लेती दिख रही थीं, जिसका कैप्शन था - दोस्ती का मतलब है कि अगर कोई आपकी जिंदगी में आए और फिर कभी आपका साथ न छोड़े।सुहाना शाहरुख और गौरी की लाडली बेटी हैं। सुहाना के दो भाई आर्यन और अबराम हैं। कुछ वक्त पहले किंग खान ने कहा था कि उनकी बेटी एक्ट्रेस बनने की चाह रखती है तो मैंने उसे यही कहा कि बिल्कुल बनो, मैं तुम्हें सपोर्ट करूंगा।

देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+