गले में ओम पैंडेट पहने सुहाना खान की तस्वीरें हुईं वायरल, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या ने भी किया कमेंट
न्यूयॉर्क। हिन्दी फिल्मों के स्टार एक्टर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। न्यूयॉर्क में रहकर पढ़ाई कर रहीं सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जिसके चलते देश से दूर रहने के बावजूद उनकी चर्चा होती रहती हैं। एक बार फिर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। जो कि एक खास वजह से वायरल हो रही हैं।

दोस्तों ने की तस्वीरों की तारीफ
सुहाना ने हाल ही में अपनी दो तस्वीरें इंस्टा पर पोस्ट की है। इन तस्वीरों में सुहाना काफी खूबसूरत लग रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स को इनकी तारीफ कर ही रहे हैं। सुहाना के भी दोस्त भी उनकी तस्वीरों पर कमेंट कर सराह रहे हैं। उनकी तस्वीर पर अमिताभ बच्चन की नवासी नव्या नवेली नंदा ने भी कमेंट कर उनकी तारीफ की है। इन सबके साथ उनकी तस्वीरों की एक और बात जो ध्यान खींच रही हैं, वो है उनके गले में पड़ा 'ओम' पेंडेंट।
Recommended Video

सुहाना ने पहना ओम पैंडेट
सुहाना इन तस्वीरों में लो-नेक ब्लैक ड्रेस में दिख रही हैं। वहीं गले में उन्होंने ओम पेंडेंट पहना है, जो उनके फैंस का ध्यान खींच रहा है। कई यूजर्स ने उनकी ड्रैस की तारीफ की है तो वहीं पैंडेट को भी सुंदर कहा है। सुहाना के फैंस को उनकी ये तस्वीर इतनी पसंद आ रही है कि इसे अभी तक ढाई लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं सुहाना
सुहाना खान सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पर तस्वीरें पोस्ट की थीं। जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ ग्लैमरस अंदाज में दिखाई दी थीं। सुहाना खान ने लंदन से ग्रेजुएशन किया था। जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में आगे की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है। सुहाना वहां फिल्म मेकिंग की पढ़ाई कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान सुहाना ने काफी वक्त मुंबई में गुजारा था। अब वो फिर से अपनी पढाई पूरी करने के लिए न्यूयॉर्क में हैं।
ये भी पढ़ें- आमिर खान की बेटी बोलीं- इरा नहीं है मेरा नाम, वीडियो शेयर कर खुद बताया क्या है सही नाम












Click it and Unblock the Notifications