शाहरुख की बेटी सुहाना खान की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने लिखा-'तुम सच में...'

शाहरुख की बेटी सुहाना खान की इस फोटो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी, बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने लिखा- 'तुम सच में...'

Shah Rukh Khan's daughter Suhana Khan Photos viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा अपने स्टाइल और फैशनेबल लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाली सुहाना खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सुहाना व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर पर सुहाना की बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शनाया कपूर माहीप कपूर और अभिनेता संजय कपूर की बेटी हैं।

Suhana Khan

सुहाना खाना ने व्हाइट क्रॉप टॉप और स्कर्ट में अपनी तीन तस्वीर गुरुवार (31 दिसंबर) की सुबह शेयर की है। सुहाना ने तस्वीर के साथ इस बार कोई कैप्शन नहीं लिखा है। सुहाना खान की इन तस्वीर पर उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा (Alia Chhib) ने भी कमेंट किया। आलिया ने लिखा, Obsessed with thisssss। वहीं शनाया कपूर ने कमेंट किया, क्या सच में तुम हो। संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने भी सुहाना की इस फोटो पर हार्ट इमोजी शेयर कर रिएक्ट किया है।

वहीं फैन्स ने सुहाना खान को क्यूट लिखा है। फोटो पर कुछ ही घंटे में दो लाख से ज्यादा लाइक्स हैं और हजारों लोगों ने कमेंट किया है। ऐसा पहली बार नहीं है, जब सुहाना खान अपनी फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। सुहाना अक्सर अपनी तस्वीरों को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं।

सुहाना खान लॉकडाउन में काफी वक्त से मुंबई में रह रही थीं। लेकिन फिलहाल वो पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क लौट गई हैं। कई मीडिया रिपोर्ट में इस बात को लेकर दावा किया गया है कि सुहाना खान पढ़ाई खत्म करने के बाद बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स के एक इंटरव्यू में शाहरुख खान ने इस बात का जिक्र करते हुए कहा था कि सुहाना को डेब्यू करने से पहले तीन से चार साल एक्टिंग सीखनी होगी। फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे लोगों को लगता है कि मेरे बच्चों को अभी से एक्टिंग शुरू कर देनी चाहिए लेकिन मैं ऐसा बिल्कुल नहीं मानता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+