अनुपम खेर ने ट्वीट कर किया याद तो शाहरुख बोले, 'अरे नहीं डैडी कूल'

मुंबई। हाल ही में शाहरुख खान अमिताभ बच्चन से उनकी फिल्म बदला हिट होने की पार्टी मांगते दिखे थे जिसके बाद अमिताभ ने भी फनी अंदाज में जवाब दिया था। अब शाहरुख खान को अपने डैडी कूल यानी आन स्क्रीन पिता अनुपम खेर के साथ मस्ती करते देखा रहा है। अनुपम खेर ने शाहरुख की सूपरहिट फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में उनके पिता का किरदार निभाया था।

अनुपम खेर बोले- 'शाहरुख तुम्हारी बहुत याद आ रही है'

अनुपम खेर बोले- 'शाहरुख तुम्हारी बहुत याद आ रही है'

अनुपम खेर ने फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में अपने और शाहरुख के एक सीन का जीआईएफ ट्विटर पर पोस्ट किया। इसके साथ उन्होंने लिखा- 'मेरे प्यारे शाहरुख खान!! बस ऐसे ही!! न्यू यॉर्क में तुम्हारी अचानक याद आयी। हमने साथ में कुछ बेहतरीन वक्त बिताया है। और फिर एक दिन हम सब बड़े हो गए। हमेशा प्यार और दुआएं।'

शाहरुख बोले- 'वापस आईये डैडी कूल सांप-सीढ़ी खेलते हैं'

अनुपम खेर के इस प्यारे ट्वीट पर जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा- 'अरे नहीं डैडी कूल, ग्रो अप हों आपके दुश्मन। हम दोनों का दिल तो बच्चा है जी। वापस घर आईये हम सांप- सीढ़ी से शुरू करते हैं और हवा में रेत का किला बनाते हैं, मिस यू'। शाहरुख और अनुपम के ट्वीट से साफ दिख रहा है कि दोनों के बीच कितनी शानदार बांडिंग है और साथ काम करते हुए वे कितने करीबी दोस्त हो गए।

अमिताभ के साथ पार्टी को लेकर हुई थी शाहरुख की मीठी नोकझोंक

अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू के लीड रोल वाली 'बदला' हाल ही मे रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में 85 करोड़ से ज्यादा की कमाई भी की है। फिल्म की कमाई को लेकर किए ट्वीट को रीट्वीट करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, काफी समय बाद किसी ने सफलता का जिक्र किया। क्योंकि न तो निर्माता और न ही डिस्ट्रीब्यूटर और न ही ऑनलाइन प्रोड्यूसर या फिर की भी इंडस्ट्री से इस फिल्म की सफलता की सराहना करने के लिए एक नैनो सेकंड भी खर्च किया है। इस पर शाहरुख खान ने उनको रिप्लाई किया तो पार्टी को लेकर दोनों के बीच मजाक शुरू हो गई। बता दें कि ये फिल्म शाहरुख खान ने प्रोड्यूस की थी।

यह भी पढ़ें - जानिए महाराष्ट्र की शिरडी लोकसभा सीट के बारे में विस्तार से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+