आखिरकार असहिष्णुता वाले बयान पर शाहरूख ने मांगी माफी
नई दिल्ली। आखिरकार असहिष्णुता वाले बयान पर शाहरूख ने माफी मांग ही ली और उन लोगों के मुंह बंद कर दिये जिन्होंने उनके बयान को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग दे दिया था।
अपनी आने वाली फिल्म 'दिलवाले' का प्रमोशन करने पहुंचे एक न्यूज चैनल पर किंग खान ने अपने बयान पर माफी मांगी है। शाहरुख खान का कहना है कि भारत में सबकुछ सही है।
आखिरकार असहिष्णुता वाले बयान पर शाहरूख ने मांगी माफी
शाहरुख खान ने पिछले महीने अपने जन्मदिन पर असहिष्णुता के मामले पर बयान दिया था। एक टीवी चैनल को दिए गए इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा था कि देश में असहिष्णुता है और उन्हें लगता है कि असहिष्णुता बढ़ रही है।
जिसके बाद इस मुद्दे पर काफी बवाल पैदा हो गया था, इस बवाल का रंग उस समय और चोखा हो गया जिस समय इस जंग में मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड हाफिज सईद कूद पड़ा और उसने ट्वीट करके किंग खान को पाकिस्तान में बसने का न्यौता दे दिया था। बीजेपी नेता कैलाश वर्गीय ने इस बात के लिए शाहरूख के लिए देशद्रोही जैसे शब्दों का प्रयोग किया था तो वहीं मिनाक्षी लेखी ने कहा था कि ईडी के नोटिस मिलने के बाद शाहरूख को भारत में असहिष्णुता लगने लगी।
फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होगी
आपको बता दें कि शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। देश के हिंदुवादी संगठन और राजनीति पार्टियां शाहरुख के इसी बयान को लेकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर शाहरुख की फिल्म नहीं देखने की अपील की जा रही है और फिल्म की गलत-सलत कहानी को व्हाटसअप पर वायरल किया जा रहा है।













Click it and Unblock the Notifications