#TripleTalaq पर शाहनवाज हुसैन ने कहा, 'धर्म नहीं महिलाओं के अधिकारों के नजरिये से देखें'

तीन तलाक को लेकर आज लोकसभा में विधेयक पेश होना है। इसपर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इसे धर्म की बजाय महिलाओं के हक से जोड़कर देखा जाना चाहिए।

Shahnawaz Hussain

नई दिल्ली। तीन तलाक को लेकर आज लोकसभा में विधेयक पेश होना है। इसपर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि इसे धर्म की बजाय महिलाओं के हक से जोड़कर देखा जाना चाहिए। मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 पास होने के बाद पतियों द्वारा दिया जाने वाला इंस्टैंट तीन तलाक अवैध माना जाएगा।

'धर्म की बजाय महिलाओं के अधिकारों के बारे में है'

'धर्म की बजाय महिलाओं के अधिकारों के बारे में है'

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि इस विधेयक पर कोई हंगामा नहीं करना चाहिए। हुसैन ने कहा, 'इसे धर्म की बजाय महिलाओं के अधिकारों के नजरिए से देखा जाना चाहिए। हर किसी को इस बिल का समर्थन करना चाहिए। हमारी सरकार ट्रिपल तालाक विधेयक मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों को ध्यान में रखते हुए ला रही है। सरकार बस अपना काम कर रही है।'

आज लोकसभा में पास होगा विधेयक, मुस्लिम पर्सनल लॉ विरोध में

आज लोकसभा में पास होगा विधेयक, मुस्लिम पर्सनल लॉ विरोध में

मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक 2017 को आज लोकसभा में पेश किया जाएगा। इंस्टैंट तील तलाक को अवैध मानते इस विधेयक में तीन तलाक देने वाले किसी भी मुस्लिम व्यक्ति को तीन साल की जेल और दंड का प्रस्ताव है। इस विधेयक को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने महिला विरोधी बताया है। लखनऊ में बोर्ड की बैठक में कहा गया कि इस विधेयक में तीन साल की सजा क्रिमिनल एक्ट है और तीन तलाक पर कानून को महिलाओं की आजादी में दखल बताया है।

सुप्रीम कोर्ट ने 3:2 से दिया था फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने 3:2 से दिया था फैसला

गौरतलब है कि अगस्त में सुप्रीम कोर्ट ने 3: 2 के बहुमत से यह फैसला सुनाया था कि मुसलमानों के बीच तीन तलाक के माध्यम से तलाक दिया जाना अवैध है। इसके बाद सरकार ने 'मुस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण विधेयक' का मसौदा तैयार किया था। कहा जा रहा है कि ये विधेयक लोकसभा में आज ही पारित हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+