शाहिद-मीरा ने शेयर की लिपलॉक की तस्वीर, फैंस ने किया ट्रोल, कहा-दिवाली है, हनीमून नहीं

मुंबई। बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर ने दिवाली के मौके पर अपने फैंस को शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने अपनी फैमिली की कुछ तस्वीरें शेयर की, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया, लेकिन इन तस्वीरों में एक तस्वीर ऐसी भी थी, जिसे लेकर शाहिद बुरी तरह से ट्रोल हो गए। फैंन ने उन्हें तरह-तरह की नसीहत दे डाली। किसी ने उन्हें प्राइवेट लाइफ को प्राइवेट रखने की सलाह दी तो किसी ने उन्हें दिवाली और वेलेंटाइन डे का फर्क समझाना शुरू कर दिया।

 दिवाली पर फोटो शेयर कर ट्रोल हुए शाहिद

दिवाली पर फोटो शेयर कर ट्रोल हुए शाहिद

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने दिवाली के मौके पर अपने फैन्स को शुभकामनाएं दी। एक दूसरे को किस करते हुए शाहिद ने फोटो शेयर की और लिखा इस दिवाली सिर्फ प्यार, लेकिन इस मौके पर उन्होंने जो तस्वीर शेयर की वो उनके लिए ट्रोल की वजह बन गई। शाहिद ने मीरा राजपूत के संग अपनी लिपलॉक तस्वीर शेयर की, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया। फैंस ने कहा कि ये तस्वीर दिवाली के मौके के लिए सही नहीं हैं और इसकी वजह से शाहिद और मीरा लोगों की आलोचनाओं के केंद्र में आ गए।

 मीरा के साथ लिपलॉक की तस्वीर पर ट्रोल हुए शाहिद

मीरा के साथ लिपलॉक की तस्वीर पर ट्रोल हुए शाहिद

फैंस ने शाहिद और मीरा की लिपटॉक वाली तस्वीर पर नाराजगी जताई। उन्होंने इस तस्वीर को दिवाली के मौके के लिए अनुचित बताया। एक फैन ने लिखा कि ये दिवाली है हनीमून नहीं तो किसी ने इसे थर्ड क्लास दिवाली करार दिया। एक फैन ने उन्हें अपनी पर्सनल लाइफ को पर्सनल रखने की सलाह दी तो एक ने लिखा कि दिवाली और वेलेंटाइन डे में फर्क करो। किसी ने कहा कि लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए शाहिद ने ये फोटो अपलोड की।

 3 साल में दो बच्चों की मां बनीं मीरा

3 साल में दो बच्चों की मां बनीं मीरा

आपको बता दें कि मीरा राजपूत हाल ही में एक बार फिर से मां बनी है। मीरा और शाहिद ने जुलाई, 2015 में अरेंज मैरिज की थी। शादी के तीन साल बाद मीरा 2 बच्चों की मां हैं। हाल ही में एक क्रीम के एड को लेकर मीरा लोगों की आलोचनाओं में घिर गई थी।

अपने कमेंट की वजह से पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं मीरा

अपने कमेंट की वजह से पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं मीरा

मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। शादी के बाद अपने बयानों को लेकर वो कई बार ट्रोल हो चुकी है। बेटी मीसा के जन्म के बाद उन्होंने वर्किंग वूमेन को लेकर एक शो के दौरान कमेंट किया था, जिसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। हालांकि बाद में शाहिद कपूर खुद मीरा के बचाव में उतरे थे।

ऐक्टिंग डेब्यू पर ट्रोल हुईं थी मीरा

ऐक्टिंग डेब्यू पर ट्रोल हुईं थी मीरा

शादी के बाद खबरें आई कि मीरा एक्टिंग में डेब्यू कर सकती है, लेकिन उन्होंने फिल्मों में काम करने के बजाए अपनी बेटी की परवरिश को चुना। हालांकि हाल ही में उन्होंने एक एड के जरिए एक्टिंग में डेब्यू की। ब्यूटी क्रीम की एड में मीरा राजपूत नजर आई, लेकिन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आई। इस एड को करने के बाद मीरा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं। लोगों ने उनके फेक स्माइल से लेकर उनकी खूबसूरती पर सवाल खड़े कर दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+