शाहिद कपूर की पत्नी मीरा ने दिया बेटे को जन्म, बधाइयों का लगा तांता

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। बुधवार शाम को मीरा राजपूत ने एक बेटे को जन्म दिया। मीरा को मुंबई के खार में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम को उन्होंने बेटे को जन्म दिया।

Recommended Video

    Shahid Kapoor के घर फिर आई खुशियां, Mira ने बेटे को दिया जन्म| वनइंडिया हिंदी
    Shahid Kapoor, Mira Rajput

    मुंबई। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत एक बार फिर माता-पिता बन गए हैं। बुधवार शाम को मीरा राजपूत ने एक बेटे को जन्म दिया। मीरा को मुंबई के खार में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शाम को उन्होंने बेटे को जन्म दिया। दोबारा-माता पिता बनने पर दोनों को बधाइयों का तांता लग गया है। आलिया भट्ट से लेकर प्रीटि जिंटा ने इस कपल को को बधाई दी है।

    बुधवार को दिया बेटे को जन्म

    बुधवार को दिया बेटे को जन्म

    शाहिद कपूर की मीरा राजपूत ने बेटे को जन्म दिया है। मीरा को खार के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार शाम उन्होंने बेटे को जन्म दिया। इस मौके पर शाहिद की मां नीलिमा अजीम, भाई ईशान खट्टर और मीरा की मां मौजूद थे। शाहिद और मीरा के दोबारा माता-पिता बनने पर बॉलीवुड सितारों ने उन्हें बधाई भेजी है। आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी डालते हुए इस कपल को बधाई दी।

    प्रीटि जिंटा और आलिया भट्ट ने दी बधाई

    प्रीटि जिंटा और आलिया भट्ट ने दी बधाई

    एक्ट्रेस प्रीटि जिंटा ने लिखा, 'परिवार में नए व्यक्ति के आने पर शाहिद और मीरा को बधाई। तुम दोनों के लिए बहुत खुश हूं। प्यार और डायपर हमेशा।' इसके साथ ही फैंस ने भी शाहिद और मीरा को माता-पिता बनने को बधाई दी है। इससे कुछ दिन पहले जब एक फैन ने मीरा से पूछा था कि उन्हें दूसरा बच्चा लड़का चाहिए या लड़की, तो उन्होंने कहा था कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

    दो साल पहले दिया था बेटी को जन्म

    दो साल पहले दिया था बेटी को जन्म

    शाहिद कपूर ने 7 जुलाई, 2015 को गुड़गांव में मीरा राजपूत से शादी की थी। दोनों का परिवार राधा स्वामी सतसंग के जरिये मिला था जिसके बाद दोनों की शादी तय की गई थी। मीरा शाहिद से 13 साल छोटी हैं। मीरा ने 26 अगस्त, 2016 को बेटी मीशा को जन्म दिया था। दोनों ने अपने दूसरे बच्चे की खबर 20 अप्रैल को अपने दूसरे बच्चे की खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस को बताई थी।

    Shahid Kapoor, Mira Rajput

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+