लॉकडाउन में जिम हुए बंद को मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

लॉकडाउन में जिम हुए बंद को मीरा राजपूत ने आम के पेड़ से लटककर किया वर्कआउट, वीडियो वायरल

मुंबई, 22 मई: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं, वो लगातार कुछ ना कुछ सोशल मीडिया शेयर करती रहती हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल यूजर्स को काफी पसंद भी आती हैं। उन्होंने अपना एक नया वीडियो इंस्टा पर शेयर किया है, जिसमें वो आम के बाग में वर्कआउट करती दिख रही हैं। उनकी ये वीडियो वायरल हो रही है।

बाग में मीरा का वर्कआउट

बाग में मीरा का वर्कआउट

मीरा राजपूत अपनी फिटनेस का काफी ध्यान रखती हैं। आजकल लॉकडाउन के चलते जिम बंद हैं तो मीरा के बाहर अपनी फिटनेस पर कितना काम कर रही हैं। मीरा ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, उसमें दिख रहा है कि आम के बाग में मीरा ने छोटा सा जिम बना लिया है। वीडियो में पेड का सहारा लेकर मीरा एक्सरसाइज करती हुई दिखाई दे रही हैं।

वायरल हो रहा मीरा का वीडियो

मीरा राजपूत इस वीडियो में ग्रे कलर का टॉप और ब्लैक जेगिंग पहने दिख रही हैं। वहीं उनके आसपास एक्पसरसाइज का काफी सामान भी नजर आ रहा है, जिससे साफ है कि वो कसरत का इरादा बनाकर ही गार्डन मे आई हैं। उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- आज कुछ नया ट्राई किया, नो एक्सक्यूज। मीरा राजपूत के इस वर्कआउट वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। यूजर्स ने कहा है कि जिन तरह से दो बच्चों को पालते हुए वो फिटनेस का ध्यान रख रही हैं, वो शानदार है।

मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

मीरा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव

मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर किसी अभिनेत्री की तरह ही लोकप्रिय हैं। वो सोशल मीडिया पर एक्टिव भी खूब रहती हैं और उनकी फैन फॉलोइंग भी तगड़ी है। हाल ही में मीरा ने कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए डोनेशन कैंपेन भी चलाया है। बता दें कि मीरा और शाहिद कपूर ने 2015 में शादी की थी। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। शादी के बाद मीरा परिवार की देखभाल में ही ज्यादा समय गुजारती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+