शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत का जानें कौन हैं क्रश, बताया 'प्रेग्नेंसी वेट' घटाने का तरीका

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्‍टर शाहिद कपूर की वाइफ मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती हैं। मीरा राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक सवाल-जवाब का आस्क-मी एनीथिंग' सेशन किया। इस सेशल में यूजर्स और उनके फैंस ने कई तरह के सवाल पूछे। उनके फैंस ने उनसे पर्सनल सवाल भी पूछे। इस सवाल जवाब के दौर में मीरा राजपूत ने बताया कि कौन सा क्रिकेटर उनका क्रश है और बताया प्रेगनेंसी वेट घटाने का तरीका बताया। । इसके अलावा मीरा ने अपने फैंस को नाराज किए बिना सभी सवालों के बहुत बढि़या जवाब दिए।

मीरा राजपूत ने बताया कौन हैं उनका क्रश

मीरा राजपूत ने बताया कौन हैं उनका क्रश

ऑनलाइन सवाल जवाब के इस सेशन में मीरा राजपूत से पूछा गया कि उनका कौन क्रश है और उनके माथे पर लगे चोट के निशान के बारे में पूछा जिसका बेबाकी से मीरा ने जवाब दिया। मीरा राजपूत ने बताया उनका क्रश आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले अफ्रीका के क्रिकेटर एबी डी विलियर्स है। मीरा ने ये बताते हुए साथ में भी ये जोड़ा आई लव हिम। जिस पर फैंश ने भी प्रशंसा की ।

मीरा राजपूत ने माथे की चोट के बारे में बताया राज

मीरा राजपूत ने माथे की चोट के बारे में बताया राज

बता दें शाहिद कपूर की पत्‍नी मीरा राजपूत के माथे पर एक चोट का निधान है जिसको लेकर सवाल पूछे जाने पर मीरा ने बताया कि वो बचपन में अन्‍य बच्‍चों की तरह बेड पर छलांग लगा रही थी तब बेड का कोना लग गया और वो लहुलुहान हो गई और ये चोट सदा के लिए उनके माथे पर ये निशान छोड़ गई। मीरा ने यह भी खुलासा किया कि उनकी और शाहिद के बीच अक्सर बहस होती है।

मीरा राजपूत ने बताया कि कौन हैं उनका फेवरेट फैमिली मेंबर

मीरा राजपूत ने बताया कि कौन हैं उनका फेवरेट फैमिली मेंबर

मीरा राजपूत ने अपने परिवार में फेवरेट इंसान के बारे में पूछने पर उन्‍होंने अपने बहन, मां और बच्‍चों के अलावा परिवार को सभी सदस्‍यों का जिक्र किया लेकिन अपने पापा को अपना फेवरेट बताया।

मीरा राजपूत ने बताया 'प्रेग्नेंसी वेट' घटाने का तरीका

मीरा राजपूत ने बताया 'प्रेग्नेंसी वेट' घटाने का तरीका

दो बच्‍चों की मां मीरा राजपूत से इस सवाल जवाब के दौर में यूजर्स ने पूछा कि प्रेगेंसी वेट उन्‍होंने कैसे घटाया तो इसके जवाब में उन्‍होंने कहा 'तुम्हें पता है मुझसे यह सवाल अक्सर पूछा जाता है। ऐसा धीरे-धीरे हुआ है।वजन घटाने में समय लगा था। उन्‍होंने कहा लेकिन सबसे महत्वपूर्ण आपका खानपान है। मीरा ने कहा खानपान पर कंट्रोल करने के अलावा मैंने कुछ नहीं किया। उन्‍होंने अपने पति शाहिद कपूर का जिक्र करते हुए कहा कि उनका सपोर्ट जरूरी था। हर कदम पर उनका साथ सपोर्ट महत्वपूर्ण है और इससे मुझे बहुत शांत और खुश रहने में मदद मिली है. प्रेग्नेंसी एक खूबसूरत सफर है जिसे अपने जीवनसाथी के साथ तया करना बहुत ही खूबसूरत एहसास है।हमें शर्म नहीं करनी चाहिए बल्कि जश्‍न मनाना चाहिए। मीरा ने आगे कहा मैं ऐसा करने में सक्षम थी। उन्‍होंने दोबारा कहा इस दौरान मुझे मेरे पति शाहिद और परिवार के हर सदस्‍य से बहुत सपोर्ट मिला।

शाहिद कपूर से 13साल छोटी है उनकी वाइफ मीरा

शाहिद कपूर से 13साल छोटी है उनकी वाइफ मीरा

शाहिद कपूर के साथ मीरा राजपूत की शादी 2015 को हुई। 26 साल की मीरा दिल्‍ली की मूल निवासी हैं। मीरा और शाहिद के दो बच्‍चे मीशा और जैन कपूर है। मीरा अपने पति शाहिद कपूर से पूरे 13 साल छोटी है। एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने कहा कि मीरा को पहली बार देखकर वो नर्वस हो गए थे। जब वो पहली बार मीरा से मिले तो उस वक्त शाम के 5 बज रहे थे। मीरा को देखते ही उनके मन में पहला सवाल आया कि ये लड़की कितनी यंग है। उन्हें पहली नजर में ही मीरा से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि शुरू शुरू में मैं काफी नर्वस था। मीरा और मेरी उम्र में काफी अंतर था। लेकिन वक्त के साथ सबकुछ ठीक हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+