13 साल छोटी पत्नी को पहली बार देखकर नर्वस हो गए थे शाहिद कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के कूल कपल माने जाने वाले शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा कपूर अक्सर मीडिया में छाए रहते हैं। शाहिद अपने बिजी शिड्यूल से अक्सर वक्त निकालकर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के साथ टाइम बिताते देखे गए हैं। शाहिद-मीरा की जोड़ी उनके फैंस को बेहद पसंद आती है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों को खूब लाइक्स और कमेंट मिलते हैं, हालांकि उन दोनों के बीच के उम्र के फासले को लेकर चर्चाएं भी खूब होती रही हैं।

 Shahid Kapoor on falling for 13-year younger Mira Rajput: She is so young but I like her. Am I okay?

शाहिद और मीरा के बीच उम्र का बड़ा फासला है। शादी के दौरान शाहिद कपूर की उम्र 34 साल थी तो वहीं मीरा 21 साल की थीं। दोनों की उम्र में 13 सालों का अंतर है, जिसे लेकर खूब चर्चाएं हुई थीं। इस उम्र के बीच के अंतर को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं होने लगी है, क्योंकि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद कपूर अपने और अपनी पत्नी के बीच के उम्र के अंतर को लेकर खास बात कही है।

एक इंटरव्यू के दौरान शाहिद ने कहा कि मीरा को पहली बार देखकर वो नर्वस हो गए थे। जब वो पहली बार मीरा से मिले तो उस वक्त शाम के 5 बज रहे थे। मीरा को देखते ही उनके मन में पहला सवाल आया कि ये लड़की कितनी यंग है। उन्हें पहली नजर में ही मीरा से प्यार हो गया। उन्होंने कहा कि शुरू शुरू में मैं काफी नर्वस था। मीरा और मेरी उम्र में काफी अंतर था। लेकिन वक्त के साथ सबकुछ ठीक हो गया।

उम्र में इस अंतर के बावजूद शाहिद और मीरा खुशी-खुशी जीवन बिता रहे हैं। पिछले साल ही मीरा दूसरी बार मां बनीं और बेटे को जन्म दिया। शाहिद कपूर ने अपने दूसरे बच्चे का नाम जैन रखा है। जैन से पहले इन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम मीशा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+