Smriti Irani on Congress: 'शब्द राहुल के, संस्कार सोनिया गांधी के', कांग्रेस पर भड़कीं स्मृति ईरानी
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने जमकर कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है, उन्होंने कहा कि वो जानबूझकर पीएम मोदी पर वार करते हैं लेकिन जनता का प्रेम सबपर भारी है।

Smriti Irani on Congress: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता करके पूर्व सांसद राहुल गांधी तीखा हमला बोला, उन्होंने कहा कि 'कांग्रेस का केवल एक ही मकसद है केवल पीएम मोदी का अपमान करना, कांग्रेस का ओबीसी समाज से कोई लेना-देना नहीं है, इनका लक्ष्य सिर्फ मोदी है और नरेंद्र मोदी का लक्ष्य केवल देश का विकास है।'
'वो जनता प्रेम कम नहीं कर पाए'
स्मृति ने कहा कि 'राहुल गांधी ने साल 2019 में एक मैगजीन इंटरव्यू में था कहा कि 'पीएम मोदी की ताकत उनकी इमेज है इसलिए मैं उनकी छवि पर हमला बोलूंगा और तब तक बोलता रहूंगा जब तक कि उनकी छवि ना नष्ट ना कर दें, वो सत्ता में रहते हुए लगातार उन पर हमला करते रहें लेकिन ना तो वो जनता प्रेम कम कर पाए और ना ही छवि धूमिल कर पाए।'
'शब्द राहुल गांधी के हैं लेकिन संस्कार सोनिया गांधी हैं'
आपको बता दें कि पीएम मोदी और स्मृति ईरानी यूथ कांग्रेस ने भी अभद्र टिप्पणी की है, इसके बारे में गुस्से में बोलते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि 'उनके शब्द राहुल गांधी के हैं लेकिन संस्कार सोनिया गांधी हैं, बस जुबान युवा कांग्रेस की है। जब तक पार्टी में राहुल और सोनिया गांधी हैं तब तक पार्टी का हर वो नेता जो प्रमोशन चाहता है इस तरह से अभद्र टिप्पणी करता रहेगा।'
कांग्रेस सदस्य ने द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया
उन्होंने कहा कि 'गांधी परिवार ने दलित या पिछड़े समुदायों के लोगों का अपमान करने की कोशिश की, वो पीएम मोदी के साथ -साथ इस पूरे वर्ग के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। जब आदिवासी परिवार की महिला राष्ट्रपति बनी तब भी कांग्रेस सदस्य ने द्रौपदी मुर्मु का अपमान किया था, इस बात का गवाह तो पूरा देश ही है।'
'एक परिवार को खुश करने में लगे रहते हैं'
अमेठी सांसद ने कहा कि 'कांग्रेस पार्टी के लोग केवल एक परिवार को खुश करने में लगे रहते हैं।' आपको बता दें कि भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधते हुए कहा था कि 'जिस मंहगाई को स्मृति ईरानी डायन कहती थीं उसे वो आज डार्लिंग बनाकर बेडरूम में बैठा ली हैं,ये सरकार गूंगी-बहरी है।'
लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार दिया
मालूम हो कि 'सारे मोदी चोर हैं...' मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता भी चली गई, लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी को अयोग्य करार दे दिया है राहुल गांधी को सरकारी बंगला खाली करने के भी आदेश दिए गए हैं। राहुल गांधी पर हुए इस एक्शन से कांग्रेस बुरी तरह से बौखलाई हुई है वो लगतार केंद्र सरकार पर तीखे हमले कर रही है और मोदी सरकार पर तानशाही होने का आरोप लगा रही है।
"Shabd Rahul Gandhi ke hain, sanskar Sonia Gandhi ka hain bas zubaan Yuva Congress ki hain" says Union Minister Smriti Irani on the reported "gungi-behri" remark on her by the President of Indian Youth Congress Srinivas BV pic.twitter.com/AIX1CLXfaB
— ANI (@ANI) March 28, 2023












Click it and Unblock the Notifications