कंगना रनौत पर बोलीं शबाना आजमी, 'खबरों में रहने के लिए देती हैं ऐसे बयान, वही करें जिसमें वो बेहतर हैं'
शबाना आजमी का कंगना रनौत पर आरोप, 'खबरों में रहने के लिए देती हैं ऐसे बयान, वही करें जिसमें वो बेहतर हैं'
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी (shabana azmi) ने कंगना रनौत (kangana ranaut) पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह हमेशा खबरों में बने रहने के लिए इस तरह के विवादित बयान देती हैं। सुशांत सिंह राजपूत मौत (sushant singh rajput death) मामले के बाद से कंगना रनौत ने बॉलीवुड गैंग से लेकर बॉलीवुड ड्रग नेक्सस (Bollywood Drug Case) को लेकर कई बड़े दावे किए हैं। कंगना ने यह भी दावा किया था कि 99 पर्सेंट फिल्म इंडस्ट्री के लोग ड्रग्स लेते हैं। कंगना के इन सारे आरोपों पर अब शबाना आजमी ने अपनी प्रतिक्रिया दी हैं।
Recommended Video

कंगना ने बॉलीवुड पर अपमानजनक आरोप लगाएं: शबाना आजमी
शबाना आजमी ने मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में कहा है, कंगना रनौत ने पिछले कुछ दिनों में बॉलीवुड पर कई अपमानजनक आरोप लगाए हैं। कंगना रनौत अपनी ही कपोल-कल्पनाओं ( own myth) में विश्वास करने वालों में से हैं। शबाना ने कहा कि कंगना सुर्खियों में आने के लिए सनसनीखेज बयान देती हैं। उन्हें अपना सार फोकस एक्टिंग पर करना चाहिए।
कंगना एक्टिंग करें, जिसमें वो बेहतर है: शबाना आजमी
शबाना ने कहा, कंगना कमेंट काफी अपमानजनक हैं। लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि कंगना रनौत ने फिल्म इंडस्ट्री को नारीवाद और राष्ट्रवाद सिखाया। लेकिन मुझे लगता है कि कंगना को इस बात का डर है ति वह एक दिन सुर्खियों में नहीं रहेंगी।'' शबाना ने कहा कि कंगना को वही काम करना चाहिए जिसमें वह सबसे बेहतर हैं और वह है ऐक्टिंग।
सुशांत मामले पर क्या बोलीं शबाना आजमी
शबाना ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। लेकिन अब इस केस की दिशा भी भटक गई है। पहले ये मुद्दा सुशांत को न्याय दिलाने का था लेकिन अब ये 'बॉलिवुड में ड्रग एडिक्ट' का मामला बन गया है। शबाना ने कहा, ये वक्त है कि लोग मानसिक बीमारी पर चर्चा करें लेकिन लोग भी सुशांत मामले में सनसनी फैला रहे हैं।
-
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
OTT Release This Week: लॉन्ग वीकेंड में देख डालें ये फिल्में और सीरीज, कोरियन फैंस के लिए भी है तोहफा -
Peddi Teaser Out: राम चरण के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज, 'पेद्दी' का टीजर रिलीज, एक्टर का जबर अवतार -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 8: 'धुरंधर 2' ने राम नवमी पर मचाई धूम, 8वें दिन कर ली छप्पड़फाड़ कमाई -
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
राम नवमी पर 'नागबंधन' के मेकर्स ने अनाउंस की रिलीज डेट, अब इस तारीख को आएगी पैन इंडिया फिल्म -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Ramayan: रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बड़ी खबर, हनुमान जयंती 2026 पर होगा 'राम' का ग्रैंड रिवील -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Harry Potter Web Series Teaser: हैरी पॉटर की जादुई दुनिया की हो रही वापसी, टीजर रिलीज होते ही मची धूम












Click it and Unblock the Notifications