Shaadi.com हेड अनुपम मित्तल ने एलन मस्क को दी सलाह- कृष्णन को ट्विटर का सीईओ बनाएं और Twitcoin लॉच करें
शादी डॉट कॉम हेड अनुपम मित्तल ने एलन मस्क को दी सलाह- श्रीराम कृष्णन को ट्विटर का सीईओ बनाएं और ट्विटकॉइन लॉन्च करें
Shaadi.com head Anupam Mittal advises Elon Musk: एलन मस्क ने ट्टिटर को खरीदने के बाद अब उसकी पूरी कमांड अपने हाथों में ले चुके हैं। वहीं भारतीय मूल के पराग अग्रवाल को ट्टिटर के सीईओ पद से हटाए जाने के बाद भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णन को नया सीईओ बनाने की अटकलें तेज हो चुकी हैं। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर ये खबर फैलते ही लोग अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं और तो और शार्क टैंक इंडिया के जज और शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल ने तो सीधे ट्टिटर के मालिक एलन मस्क को ही सलाह दे डाली है।

अनुपम मित्तल ने भारतीय मूल के श्रीराम कृष्णनन की खबरों को शेयर करते हुए ट्टीट किया और लिखा अच्छा पहल, एलन मस्क को एक भारतीय को ट्टिटर के अंदर लाने के लिए। इसके साथ ही मस्क को शार्क टैंक इंडिया जज मित्तल ने कहा श्रीराम कृष्णन को ट्विटर का सीईओ बनाएं और ट्विटकॉइन लॉन्च करें।
बता दें चेन्नई के मूल निवासी जो एक इन्वेस्टर हैं उन्हीं श्रीराम कृष्णन ने खुलासा किया कि वह ट्विटर का हिस्सा बनकर एलन मस्क की मदद कर रहे हैं। जिसके बाद शार्क टैंक इंडिया के जज और शादी डॉट कॉम के संस्थापक अनुपम मित्तल ने टेक्नालॉजी में अरबों कमाने वाले एलन मस्क को अपनी बिजनेस एडवाइज दे डाली और लिखा अब जल्दी से श्रीराम कृष्णन को सीईओ बनाएं और एक ट्विटकॉइन लॉन्च करें।"
दरअसल, अनुपम मित्तल बिटकॉइन और डॉगकोइन के बाद क्रिप्टो मुद्रा के रूप में "ट्विटकोइन" का लॉच करने की सलाह अरबपति एनल मस्क को देते नजर आए। अनुपम मित्तल की इस सलाह के बाद उनकी पोस्ट वायरल हो रही है और लोग मजे ले रहे हैं वहीं कुछ सवाल भी कर रहे हैं। जिस पर एक यूजर ने पूछा क्या वह "ट्विटकॉइन" में निवेश करेंगे, मित्तल ने जवाब दिया: "ज़रूर। मज़ा आएगा।"
Good call @elonmusk on bringing another Indian in … not that you had a choice 😉Now quickly make @sriramk CEO & launch a #TwitCoin https://t.co/h0MMwK7MXN pic.twitter.com/AEvs5tuyJy
— Anupam Mittal (@AnupamMittal) November 1, 2022












Click it and Unblock the Notifications