SFI ने राज्यपाल के खिलाफ लगाए बैनर और पोस्टर, आरिफ मोहम्मद खान बोले- ये सीएम के भाड़े के अपराधी
केरल के मलप्पुरम में एसएफआई ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के खिलाफ बैनर और पोस्टर लगाए हैं। पुलिस ने बैनर और पोस्टर को हटा दिया। इसके बाद एसएफआई ने कालीकट विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।
कालीकट यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस के बाहर जहां राज्यपाल ठहरे हुए थे, वहां काले बैनर और पोस्टर लगाए गए थे। केरल राजभवन ने कहा कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कालीकट विश्वविद्यालय के परिसर में राज्यपाल के लिए अपमानजनक पोस्टर लगाने पर मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य पुलिस की कार्रवाई को गंभीरता से लिया है।

राजभवन ने कहा कि केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कालीकट विश्वविद्यालय के परिसर में राज्यपाल को बदनाम करने वाले पोस्टर लगाने की मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य पुलिस की कार्रवाई को गंभीरता से लिया है। काले बैनर और पोस्टर परिसर के अंदर यूनिवर्सिटी गेस्ट हाउस के ठीक बाहर लगाए गए हैं, जहां राज्यपाल ठहरे हुए हैं।
यह भी पढ़ें- Kerala News: 'यह बेहद गंभीर, पुलिस क्या कर रही थी? राज्यपाल आरिफ खान के काफिले पर SFI के हमले पर बोले शशि थरूर












Click it and Unblock the Notifications