Kerala News: 'यह बेहद गंभीर, पुलिस क्या कर रही थी? राज्यपाल आरिफ खान के काफिले पर SFI के हमले पर बोले शशि थरूर
Kerala News: केरल के राज्यपाल के काफिले पर एसएफआई द्वारा किए गए हमले पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अस्वीकार्य है क्योंकि इस तरह आप राजनीतिक मतभेदों को आगे नहीं बढ़ाते। यह गंभीर सवाल उठाता है कि पुलिस क्या कर रही थी?
वहीं, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि राजनीतिक कारणों से, केरल पुलिस को इन उपद्रवियों, अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने से रोका गया है। पूरे दम के साथ मेरी कार को घेर लिया गया था और वे मार रहे थे।

राज्यपाल ने इसके बाद केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि सीएम पिनराई विजयन हमें शारीरिक चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। राज्यपाल ने कहा कि सीएम विजयन हमें शारीरिक चोट पहुंचाना चाहते हैं। इसके लिए वे हमारे खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
उनका ये बयान तब सामने आया था जब, आरिफ मोहम्मद खान की गाड़ी को सीपीआईएम की छात्र शाखा स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के कार्यकर्ताओं ने टक्कर मार दी। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने आरिफ मोहम्मद खान की कार में मारी टक्कर यह टक्कर तब हुई जब राज्यपाल दिल्ली जाने के लिए तिरुवनंतपुरम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जा रहे थे।
इसी दौरान एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आरिफ खान काफी गुस्से में दिखे। उन्होंने अपनी कार से बाहर निकलकर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विजयन हमें चोट पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं। हमें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए लोगों को भेजा है।
यह भी पढ़ें- 'लोकसभा चुनाव के लिए विधानसभा चुनाव एक ड्रेस रिहर्सल, मिजोरम में कांग्रेस बनाएगी सरकार', शशि थरूर का दावा












Click it and Unblock the Notifications