कांग्रेस महिला नेत्री के घर में चलता था सेक्‍स रैकेट, पुलिस पहुंची तो कॉलगर्ल्‍स के साथ हुई फरार

Sex racket busted from Lady congress leader's home in Bijnor
बिजनौर। उत्‍तर प्रदेश के बिजनौर जिले में कांग्रेस की एक महिला नेता के घर पुलिस ने छापेमारी के दौरान तीन युवकों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान तीन युवतियां पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गईं। मोहल्‍ले के लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस से मांग की है कि उन लड़कियों को भी गिरफ्तार किया जाए क्‍योंकि वो जिस्‍मफरोशी के धंधे में लिप्‍त हैं। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उन लड़कियों के गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है। वहीं कांग्रेस नेत्री भी फरार है।

पुलिस के आला अधिकारियों ने बताया कि गुप्‍त सूचना पर जब कांग्रेस नेत्री के यहां छापा मारा गया तबतक तीन लड़कियों को लेकर कांग्रेस नेत्री फरार हो चुकी थी। आरोप है कि कांग्रेस नेत्री के यहां युवक-युवतियों का आना-जाना लगा रहता था। लोगों ने उन्हें कई बार आपत्तिजनक स्थिति में भी देखा। लोगों ने पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवक युवतियां रात भर शराब पीकर मोहल्ले में हंगामा करते हैं।

विरोध करने पर कांग्रेस नेत्री उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर चुप कर देती। शनिवार रात कांग्रेस नेत्री के घर कार में तीन युवतियां आईं और कुछ ही देर में बाइकों से तीन युवक भी पहुंच गए। मोहल्ले के युवकों ने कांग्रेस नेत्री के घर की घेराबंदी कर ली और पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने मौके से तीन बाइक और तीन युवकों को पकड़ लिया। महिला पुलिस साथ नहीं होने का हवाला देते हुए पुलिस ने लड़कियों को घर में ही छोड़ दिया। इसकी शिकायत युवकों ने डीजीपी लखनऊ से कर दी। डीजीपी के आदेश पर जब तक महिला पुलिस पहुंची, कांग्रेस नेत्री के साथ तीनों लड़कियां छत से कूदकर फरार हो गईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+