आफत की गर्मी, आसमान से बरसी आग, 7 राज्यों में अलर्ट जारी
नयी दिल्ली। गर्मी का कहर जारी है। देश के अधिकांश हिस्से गर्म हवाओं के चपेट में हैं। बारिश का नामों-निशान नहीं है। मौसम विभाग ने सूरज के तीखे तेवर देखते हुए दिल्ली समेत 7 राज्यों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बढ़ती गर्मी को देखते हुए मौसम विभाग ने देश के 7 राज्यों में रेड अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक देश के 33 शहरों में पारा 46 डिग्री के पार है। मौसम विभाग के मुताबिक अबी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। गर्म हवाएं अभी तापमान और बढ़ाएगी। खासकर मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, गुजरात, हरियाणा,महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ और दिल्ली गर्मी से सबसे ज्यादा परेशान रहेंगे।
आफत की गर्मी, आसमान से बरसी आग, 7 राज्यों में अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक इन राज्यों में हवा की डेन्सिटी बढ़कर 'हीट वेव टू सीवियर हीट वेव' तक पहुंच सकती है। यहां का तापमान 47 डिग्री के आसपास रहेगा। आपको बता दें कि बुधवार के दिल्ली के तापमान ने पिछले 10 सालों के रिकॉर्ड तोड़ दिया।












Click it and Unblock the Notifications