उत्तराखंड में भारी अगले 24 घंटे, चार जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
देहरादून। भारतीय मौसम विभाग ने 15-17 जून के बीच देहरादून, टिहरी, पौड़ी और नैनीताल में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका जताई है और इसलिए यहां के लोगों को सावधान रहने के लिए कहा है। मालूम हो कि गुरुवार को यहां के शिवपुरी में भारी बारिश के बाद हेवल नदी का जलस्तर बढ़ गया। पानी के तेज बहाव के कारण एक मोटरसाइकिल और एक कार बह गई, नदी के पास कैंप खाली करा दिए गए हैं। यहां पर कल रात दो लोग फंस भी गए थे जिसे पुलिस के जवानों ने बचा लिया।

मालूम हो कि विभाग ने एक दिन पहले ही उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, विभाग ने कहा है कि आज यहां आंधी-तूफान आ सकता है, विभाग ने पांच जिलों को इसके प्रति सचेत किया था। ये पांच जिले थे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर, जहां हवाओं की अधिकतम गति 100 किलोमीटर प्रति घंटे होने की आशंका जताई थी, विभाग ने संभावित नुकसान की आशंका जताते हुए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
देहरादून में भी धूल का गुबार देखा गया
इससे पहले दिल्ली की तरह देहरादून में भी धूल का गुबार देखा गया , प्रदेश के मौसम विभाग का कहना है कि यह धूल का गुबार हवा के कम दबाव के कारण उठा है, जो कि बारिश के बाद ही समाप्त होगा। फिलहाल लोगों को मौसम के प्रति सचेत रहने को कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications