गुजरात: सुरेंद्रनगर में ट्रक और कार की भीषण टक्टर, सात लोगों की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली। गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में ट्रक और कार की भीषण टक्टर में सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जिले के डिप्टी एसपी एचपी दोशी ने बताया कि मामला पाटडी का है जहां ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर में सात लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद कार में आग लग गई और अंदर बैठे यात्री जिंदा जल गए। हादसा इतना भयानक था कि कार में आग लगने के बाद अंदर बैठे पुरुष और महिलाओं को पहचान पाना असंभव था।

Seven people killed in collission between a truck and a car in Patdi

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक पाटन जिले के वरही तालुका के कोइदा गांव में रहने वाला एक परिवार चोटिला मंदिर गया था। वहां से घर लौटते समय उनकी कार भीषण सड़का आदसे की शिकार हो गई। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के बाद कार में आग लग गई, जिससे अंदर बैठे यात्रियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और वह जिंदा जल गए। माना जा रहा है कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल थे। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, पुलिस के मुताबिक काल में गैस किट थी जिससे आग लगने की संभावना बढ़ गई।

बता दें कि इससे पहले बुधवार को गुजरात के सुरेंद्रनगर के लखतर रोड हुए एक सड़क हादसे में परिवार के 3 लोगों की जान चली गई है। जानकारी के मुताबिक परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था लेकिन बीच रास्ते ही उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। इसके अलावा बुधवार को ही राज्य में दो अलग-अलग सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई थी। उसी दिन गुजरात के वडोदरा हाइवे के वाघोडिया क्रॉसिंग पर एक टेम्पो ने पीछे से ट्रेलर को टक्कर मार दी थी जिसमें सूरत निवासी एक आहीर परिवार के पांच लोगों समेत 11 सदस्‍यों की मौत हो गई थी। इस हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने भी शोक व्यक्त किया था।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर की सड़क पर उड़ने लगे 500 व 2000 के नोट, साइकिल और बाइक रोककर लूटने लगे लोग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+