दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में आग से हड़कंप, फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर रवाना
नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में बुधवार को आग की घटना से हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक अस्पताल के कचरा संयंत्र में आग लगने की खबर सामने आई है। आग पर काबू पाने के लिए सात फायर टेंडरों को मौके पर पहुंच गए हैं। इस हादसे में अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना के बारे में उन्हें 12.55 बजे फोन आया। दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, 'हमारा स्टाफ तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंचा और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।'

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक आग अस्पताल के कचरे के ढेर में लगी थी। इस घटना में किसी भी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है, मरीज भी सुरक्षित हैं। अतुल गर्ग के मुताबिक बुधवार दोपहर 1.20 पर आग पर काबू पा लिया गया था। आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है, स्पताल की बिल्डिंग से धुआं निकलता देखे जाने के बाद ऐहतियात के तौर पर अस्पताल की बिल्डिंग को खाली करा लिया गया था। बता दें कि सफदरजंग अस्पताल में कोरोना मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी, बोले- कट्टरपंथी खुश न हो, जल्द लौटकर आऊंगा












Click it and Unblock the Notifications