पुड्डुचेरी के सीएम को सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा झटका, कैबिनेट के फैसले पर लगाई रोक

नई दिल्ली। पुड्डुचेरी की एलजी किरण बेदी और मुख्यमंत्री नारायण सामी के बीच अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। एलजी किरण बेदी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी कि राज्य सरकार की कैबिनेट की बैठक में लिए गए फैसले को 7 जून से लागू ना करें जिसके वित्तीय प्रभाव हो। किरण बेदी की याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कैबिनेट के इन फैसलों को लागू करने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने पुड्डुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी को नोटिस जारी किया है। नोटिस में नारायणसामी को पक्षकार बनाते हुए उनसे अपना जवाब दायर करने को कहा है। इस मामले की अगली सुनवाई 21 जून को होगी।

narayanasamy

बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने किरण बेदी को झटका देते हुए कहा था कि किरण बेदी के पास केंद्र शासित राज्य की दैनिक गतिविधित में दखल देने का अधिकार नहीं है। दरअसल पुड्डुचेरी में मुख्यमंत्री नारायण सामी और किरण बेदी के बीच काफी घमासान मचा हुआ था, यहां तक कि मुख्यमंत्री ने उप राज्यपाल के कार्यालय के बाहर धरना भी दिया था। ऐसे में अधिकारों की लड़ाई को लेकर यह मामला कोर्ट पहुंचा था, जिसपर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने किरण बेदी को बड़ा झटका दिया है।

नारायण सामी ने किरण बेदी पर आरोप लगाया था कि वह फाइलों को आगे नहीं बढ़ा रही हैं। बता दें कि कुछ इसी तरह का विवाद दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और एलजी के बीच पिछले कुछ समय में देखने को मिला था। बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने यह फैसला कांग्रेस विधघायक लक्ष्मीनारायण की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया है। लक्ष्मीनारायण ने 2017 में कोर्ट में यह याचिका दायर की थी, जिसमे उन्होंने दैनिक गतिविधियों में एलजी के हस्तक्षेप को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की थी। इससे पहले मुख्यमंत्री नारायण सामी ने आरोप लगाया था कि किरण बेदी केंद्र सरकार के इशारे पर राज्य की सरकार को अपना काम नहीं करने दे रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+