तीसरी लहर की तैयारी, जुलाई से बच्चों पर Novavax वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करेगा सीरम: सूत्र

नई दिल्ली, 17 जून। जानलेवा महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर से सबक लेने के बाद सरकार ने अभी से संभावित कोविड की तीसरी लहर के लिए तैयारी शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का दावा था कि थर्ड वेव में सबसे अधिक बच्चे प्रभावित होंगे। केंद्र सरकार ने इस चेतावनी को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के लिए भी वैक्सीन के क्लिनिकल ट्रायल की अनुमति दे दी थी। इसी क्रम में अब सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि कोविशील्ड वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने जुलाई में बच्चों के लिए नोवावैक्स वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल शुरू करने वाला है।

Serum Institute to start clinical trial of Novavax vaccine in children from July

बता दें कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया की तरफ से अभी इस खबर की पुष्टि नहीं की गई है लेकिन संबंधित सूत्रों का कहना है कि कंपनी जुलाई से बच्चों पर नोवावैक्स वैक्सीन के ट्रायरल शुरू करने की योजना बना रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीरम इंस्टीट्यूट सितंबर, 2021 तक देश में अमेरिकी कंपनी नौवावैक्स की कोविड वैक्सीन के आने की उम्मीद कर रही है। इससे पहले मंगलवार को भारत सरकार की तरफ से कहा गया था कोविड-19 के खिलाफ नोवावैक्स वैक्सीन की प्रभावशीलता के आंकड़े आशाजनक और पॉजिटिव हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना प्रोटोकॉल तोड़ने पर बिहार के युवक को बहरीन में 3 साल की जेल, परिवार ने सरकार से लगाई गुहार

वहीं दूसरी ओर अमेरिकी वैक्सीन निर्माता कंपनी नोवावैक्स को कोरोना वायरस के वैरिएंट के खिलाफ 93 फीसदी असरदार बताया है। अमेरिका और मेक्सिको में किए गए बड़े और लास्ट फेज की स्टडी में यह बात सामने आई है। अमेरिकी बायोटेक फर्म ने सोमवार को बताया कि वैक्सीन का शॉट रोगसूचक कोविड को रोकने में 90 फीसदी प्रभावी है। वहीं मध्यम और गंभीर लक्षणों को रोकने में 100 फीसदी असरदार है। इसके साथ ही यह भी दावा किया गया है कि कोरोना के अलग-अलग वैरिएंट पर वैक्सीन का शॉट 93 प्रतिशत प्रभावकारी साबित होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+