कोवैक्स वैक्सीन योजना तहत सीरम UN को देगा 1.1 बिलियन डोज
नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र चिल्ड्रंस फंड के प्रमुख ने कहा कि, भारत का सीरम संस्थान(SII) एस्ट्राजेनेका और नोवावैक्स द्वारा विकसित कोवि़ड-19 वैक्सीन(coronavirus vaccine) की 1.1 बिलियन खुराक की आपूर्ति कोवैक्स वैक्सीन योजना के तहत करेगा। यूनिसेफ(UNICEF) के प्रमुख हेनरिटा फोर ने कहा कि इस योजना के तहत कम और मध्यम आय वाले देशों को लगभग 3 डॉलर प्रति डोज की लागत से कई सालों तक वैक्सीन दिए जाएंगे।

Recommended Video
उन्होंने कहा कि एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते के तहत सीरम द्वारा उत्पादित किया जाएगा।कोवैक्स वैक्सीन योजना का संचालन विश्व स्वास्थ्य संगठन, यूनिसेफ के नेतृत्व में संयुक्त रूप से किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने कहा था कि कंपनी कोरोना के चार और टीकों पर काम कर रही है। इसमें से एक टीके के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के लिए कंपनी ने भारतीय दवा नियामक से अनुमति भी मांगी है।
भारत लगातार कई देशों को कोरोना वैक्सीन भेजकर उन्हें इस कोरोना वायरस से बचाने में मदद कर रहा है। भारत कई पड़ोसी देशों को कोरोना वैक्सीन भेज चुका है। इसी सप्ताह भारत ने अफगानिस्तान को भी पांच लाख डोज भेजने हैं। मिस्र, अल्जीरिया, यूएई और कुवैत- इन सभी ने भारत से वैक्सीन खरीदी हैं। इसके अलावा भारत ने मंगोलिया, निकारागुआ, सऊदी अरब, म्यांमार और बांग्लादेश को गिफ्ट में कुछ वैक्सीन डोज भेजे हैं।












Click it and Unblock the Notifications