Corona Vaccines in India : 'Covishield' को लेकर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने कही बड़ी बात, जानिए क्या कहा?
नई दिल्ली। कोरोना का तांडव लगातार जारी है, ऐसे में हर किसी की निगाहें कोरोना वैक्सीन पर लगी हुई हैं, इस बीच सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और ICMR ने भारत में 'कोविशील्ड' (COVISHIELD) के तीसरे चरण के क्लीनिकल ट्रायल के पंजीकरण के संपन्न होने की घोषणा की है, आपको बता दें कि ICMR और SII कोवोवैक्स (COVOVAX) के क्लिनिकल डेवलपमेंट के लिए भी साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
Recommended Video

गौरतलब है कि COVOVAX को अमेरिका के नोवावैक्स (Novavax)ने विकसित किया है और भारतीय SII इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि कोविशील्ड' (COVISHIELD) अगर सुरक्षा और प्रतिरोधक क्षमता जांच में खरा उतरा तो आगे 300 से 350 लोगों यह वैक्सीन दी जाएगी। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने गुरुवार को ये भी कहा कि उसे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिर्टी और दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका द्वारा विकसित की जा रही कोरोना वैक्सीन की चार करोड़ खुराक तैयार कर ली है।
देश में कोरोना का तांडव लगातार जारी
मालूम हो कि देश में कोरोना का तांडव लगातार जारी है, बुधवार को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के 47,905 नए मामले सामने आए और 550 मौतें हुईं | कोरोना फ्री होने वालों की संख्या 80 लाख के पार हो गई है, भारत में अबतक कोरोना के कुल 86,83,917 मामले सामने आ चुके हैं जिनमें 4,89,294 केस ऐक्टिव हैं जबकि 80,66,502 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।भारत में कोरोना संक्रमण के चलते अबतक 1,28,121 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। बीते 24 घंटे के दौरान ऐक्टिव केसों में 5363 की कमी आई है जबकि कोरोना फ्री होने वालों की संख्या में 52,718 की बढ़ोत्तरी हुई है।
कुल 12,19,62,509 सैंपल्स का टेस्ट: ICMR
ICMR ने कहा है कि 11 नवंबर तक कोरोना के कुल 12,19,62,509 सैंपल्स का टेस्ट किया गया। इनमें से 11,93,358 सैंपल्स का टेस्ट बीते 24 घंटे में किया गया है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ने नया रिकॉर्ड बना दिया है, स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी में कोरोना वायरस के 8 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। बता दें कि यह पहली बार है जब दिल्ली में एक दिन कोरोना मामलों ने आठ हजार के आंकड़े को पार किया है।इस बीच दिल्ली में कोरोना से 85 लोगों की मौत भी हुई है।
कोरोना वायरस संक्रमण ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली की हवा जहरीली होने के साथ ही कोविड-19 के मामलों में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रोजाना बढ़ते मामलों के साथ मौत की संख्या ने सरकार और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में दिल्ली में 8593 नए मामले दर्ज किए गए, जो एक दिन में अब तक के सबसे अधिक मामले हैं।












Click it and Unblock the Notifications