मजदूरों के हक की लड़ाई लड़ने वाले एबी बर्धन नहीं रहे
नई दिल्ली। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व महाससचिव और दिग्गज नेता अर्धेंतु भूषण बर्धन ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एबी बर्धन का निधन लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में निधन हो गया।

पिछले काफी दिनों से एबी बर्धन का तबियत खराब थी, पिछले महीने पक्षाघात होने के बदा उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बर्धन ने कम्युनिस्ट राजनीति को एक नयी दिशा दी थी। 1941-42 में वह नागपुर विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष भी चुने गये थे।
बर्धन ने छात्र जीवन से ही देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लेना शुरु कर दिया था। उन्होंने ऑल इंडिया स्टुडे्ंट्स फ़ेडेरेशन में बतौर छात्र सक्रिय भूमिका निभायी। बर्धन का जन्म बारिसाल जोकि अब बांग्लादेश में है में हुआ था और उनके पिता नागपुर में रेलवे अधिकारी थी।
1957 में पहली बार बर्धन ने नागपुर से लोकसभा चुनाव लड़ा मगर जीत नहीं सके। लेकिन इसके बाद वह संगठन को मजबूत करने में जुट गये। 90 के दशक में बर्धन को सीपीआई का उपमहासचिव बनाया गया।
सीपीआई के महासचिव इंद्रजीत गुप्ता जब 1996 में देश के गृहमंत्री बनें तो बर्धन को पार्टी की कमान सौंपी गयी। बर्धन ने महाराष्ट्र बिजली कर्मचारी संगठन सहित देश के कई मजदूर संगठन को खड़ा करने का भी काम किया.


Click it and Unblock the Notifications
