कपिल सिब्बल का 2 दशक बाद करिश्मा, लोकसभा चुनाव के बीच 377 वोटों से जीता यह बड़ा इलेक्शन
Supreme Court Bar Association: देश में जारी लोकसभा चुनाव 2024 के बीच सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के बार एसोसिएशन का बड़ा चुनाव जीत लिया है। वरिष्ठ वकील सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा और 377 वोटों के अंतर से जीत कर दिखाया।
कपिल सिब्बल करीब 2 दशक के बाद बार एसोसिएशन के चुनाव में उतरे थे। इससे पहले इससे पहले वह 1995, 1997 और 2001 में SCBA अध्यक्ष रह चुके हैं।

वरिष्ठ वकील सिब्बल ने 1,066 वोट हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वी और वरिष्ठ वकील प्रदीप राय को हराया। प्रदीप राय को 689 वोट मिले, जबकि निवर्तमान अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. आदिश सी अग्रवाल को 296 वोट ही मिले पाए। जिसके बाद सिब्बल ने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद अपना कब्जा जमाया।
ऐसे में यह चौथी बार होगा, जब सिब्बल एससीबीए के अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। इससे पहले आखिरी बार 23 साल पहले यानी 2001 में कपिल सिब्बल अध्यक्ष बने थे।
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ने वालों में कपिल सिब्बल, प्रदीप राय, डॉ. आदिश सी अग्रवाल के अलावा प्रिया हिंगोरानी, त्रिपुरारी रे और नीरज श्रीवास्तव भी थे।
कपिल सिब्बल ने 8 मई को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) के अध्यक्ष पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की थी। हार्वर्ड लॉ स्कूल से ग्रेजुएट कपिल सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे। उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था।
जयराम रमेश ने कही ये बात
वहीं सिब्बल के बार एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने जाने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए कहा, "कपिल सिब्बल को हाल ही में भारी बहुमत से सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया है।"
उन्होंने लिखा,"यह उदारवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील ताकतों के लिए एक बड़ी जीत है। निवर्तमान प्रधानमंत्री के शब्दों में, यह राष्ट्रीय स्तर पर बहुत जल्द होने वाले परिवर्तनों का एक ट्रेलर भी है।"












Click it and Unblock the Notifications