'याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्य पथ पर चलना है', मदुरै अधीनम के महंत से Sengol लेने पर बोले PM मोदी, VIDEO

PM Modi Received Sengol: पीएम मोदी ने मदुरै अधीनम के महंतों से सेंगोल प्राप्त कर लिया है। इस सेंगोल को नई संसद में स्थापित किया जाएगा। इसके बाद पीएम मोदी ने मदुरै अधीनम के महंतों को संबोधित किया।

Sengol याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्य पथ पर चलना है: PM मोदी

PM Modi Received Sengol: नए संसद भवन के उद्घाटन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने आवास पर मदुरै अधीनम के महंतों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी अधीनमों से आशीर्वाद लिया। मदुरै अधीनम के प्रधान पुजारी ने पीएम मोदी को सेंगोल सौंपा। सेंगोल को नए संसद भवन में स्थापित किया जाएगा।

मदुरै अधीनम के महंतों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि अच्छा होता अगर पवित्र सेंगोल को आजादी के बाद उसका उचित सम्मान दिया जाता। साथ ही एक सम्मानजनक स्थान दिया जाता। लेकिन इस सेंगोल को प्रयागराज के आनंद भवन में चलने की छड़ी के रूप में प्रदर्शन के लिए रखा गया था। लेकिन आपके 'सेवक' और हमारी सरकार ने सेंगोल को आनंद भवन से बाहर निकाला है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सभी को प्रणाम करता हूं। आज मेरे निवास स्थान पर आप सभी के चरण पड़े हैं ये मेरे लिए सौभाग्य का विषय है। यह भगवान शिव का आशीर्वाद है जिसके कारण मुझे आप शिवभक्तों के दर्शन का अवसर मिल रहा है। मुझे इस बात की भी बहुत खुशी है कि कल नए संसद भवन के लोकार्पण के समय आप सभी वहां आकर आशीर्वाद देने वाले हैं।

Recommended Video

    New Parliament Building | PM Narendra Modi | New Parliament Building Cost | वनइंडिया हिंदी

    पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि भारत की महान परंपरा के प्रतीक सेंगोल को नई संसद भवन में स्थापित किया जाएगा। यह सेंगोल याद दिलाता रहेगा कि हमें कर्तव्य पथ पर चलना है और जनता के प्रति जवाबदेह रहना है।

    इससे पहले मदुरै अधीनम के 293वें प्रधान पुजारी हरिहर देसिका स्वामीगल ने बताया था कि वे नए संसद भवन के उद्घाटन के अवसर पर पीएम मोदी से मिलेंगे और उन्हें सेंगोल भेंट करेंगे। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों से भारत में सत्ता के हस्तांतरण के प्रतीक का प्रतिनिधित्व करने के लिए 14 अगस्त 1947 को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ऐतिहासिक राजदंड सेंगोल को प्राप्त किया था। वहीं अब इस सिंगोल को मदुरै अधीनम के प्रधान पुजारी 28 मई को पीएम मोदी को सौंपेंगे।

    यह भी पढ़ें- PM मोदी से मिलकर Sengol भेंट करेंगे मदुरै अधीनम के प्रधान पुजारी, बोले- 1947 में पंडित नेहरू को सौंपा गया था

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+