सिलेक्शन या इलेक्शन, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए यही सही समय: संदीप दीक्षित

नई दिल्ली। राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने पार्टी नेतृत्व को लेकर बड़ा बयान दिया है। समाचार एजेंसी पीटीआइ को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि मौजूदा हालत कांग्रेस के पूर्णकालिक अध्‍यक्ष चुने जाने के लिए सबसे अच्छा समय है। उन्होंने रविवार को कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) को प्राथमिकता के आधार पर नेतृत्व के मुद्दे से निपटना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि मौजूदा वक्त पार्टी अध्यक्ष को चुनने के लिए सबसे माकूल है, ऐसे समय में सिलेक्शन या इलेक्शन द्वारा राहुल गांधी या किसी और सदस्य को पूर्णकालिक अध्‍यक्ष नियुक्त किया जा सकता है।

Selection of Congress President by selection or election this is the right time for election said sandeep dikshit

गौरतल है कि राजस्थान में राजनीतिक संकट के बीच कांग्रेस नेतृत्व को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है। बता दें कि कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी का कार्यकाल 10 अगस्त को समाप्त हो रहा है लेकिन पार्टी की कमान संभालने के लिए अभी कोई भावी उम्मीदवार नहीं मिला है। ऐसे में यह कयास भी लगाए जा रहे हैं कि सोनिया गांधी का कार्यकाल एक साल और बढ़ाया जा सकता है। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित का बयान इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। इस बीच संदीप दीक्षित ने पूर्व कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया और राजस्थान के बागी सचिन पायलट पर भी निशाना साधा है।

संदीप दीक्षित ने कहा कि पार्टी में यह लड़ाई युवा और बुजुर्ग प्रतिनिधित्व के बीच नहीं है, यह सत्ताधारियों और कड़ी मेहनत से सरकार बनाने वालों के बीच की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सोनिया गांधी अच्छा काम कर रही हैं, पिछले वर्ष राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद उन्होंन जिम्मेदारी संभाली थी क्योंकि उन्हें लगा था कि पार्टी को संभालने के लिए ऐसा किया जाना जरूरी है, हालांकि यह एक अंतरिम पद है। ऐसे में यही सही समय है जब पार्टी को पूर्णकालिक अध्यक्ष मिलना च‍ाहिए।

यह भी पढ़ें: पोते एनवी सुभाष ने किया सवाल- पीवी नरसिम्हा राव के योगदान की तारीफ करने में कांग्रेस को 16 साल कैसे लग गए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+