UCC की बात करती है BJP तो सीमा हैदर और सचिन की शादी किस कानून के तहत हुई? असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा सवाल

Asaduddin Owaisi on Seema Haider Sachin Marriage: सीमा हैदर और सचिन मीणा की प्रेम कहानी सुर्खियों में हैं। इस पर अब एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीमा हैदर ने आखिर किस कानून के तहत इंडिया में शादी की है।

नेपाल के रास्ते आई इंडिया

उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान से आई सीमा हैदर का मामला क्या लव जिहाद नहीं है? ऐसे तो बीजेपी यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करती है। लेकिन यह मामला उन्हें लव जिहाद का नहीं लगता है। उन्होंने नेपाल के रास्ते से इंडिया आई सीमा पर सवाल उठाया है।

सीमा हैदर और सचिन की शादी किस कानून के तहत हुई?: ओवैसी

'रॉ का एजेंट सीमा हैदर'

ओवैसी ने कहा कि बीएसएफ और अमित शाह को देखना चाहिए कि सीमा कैसे नेपाल के रास्ते से पाकिस्तान से भारत आ गई। उन्होंने कहा कि सीमा आकर यहां पर क्या कर रही है। ओवैसी को पत्रकारों ने कहा कि उसे रॉ एजेंट कहा जा रहा है। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि तीन बच्चों के साथ वह रॉ एजेंट है।

'इस पर पिक्चर बननी चाहिए'

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि तीन बच्चों के साथ रॉ की एजेंट है तो इसपर पिक्चर बननी चाहिए। एकदम हिट हो जाएगी। क्योंकि इसने पहले पाकिस्तान में शादी करके, तीन बच्चे पैदा करके अब रॉ एजेंट बनकर भारत आ गई है। साथ ही उन्होंने पूछा कि सीमा हैदर ने अपने पहले शौहर को छोड़े कि नहीं? ओवैसी ने कहा कि सीमा हैदर की शादी किस कानून के तहत हुई है? बीजेपी तो यूसीसी की बात करती है।

वहीं, पाकिस्‍तान से अपने बच्‍चों के साथ आई सचिन नाम के शख्स के प्‍यार में दीवानी सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल और मैसेज आया है। जिसमें कॉल करने वाली धमकी दी है कि पाकिस्‍तानी नागरिक सीमा हैदर जल्‍द वापस पाकिस्‍तान नहीं भेजी जाती है तो मुंबई में 26/11 जैसा हमला होगा।

यह भी पढ़ें- सीमा हैदर को पाकिस्‍तान वापस भेजो, नहीं तो 26/11 जैसा होगा हमला, मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी CALL

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+