सीमा हैदर को पाकिस्‍तान वापस भेजो, नहीं तो 26/11 जैसा होगा हमला, मुंबई पुलिस को आई धमकी भरी CALL

पाकिस्‍तान से अपने चार बच्‍चों के साथ आई सीमा हैदर का मामला और भी संजीदा होता जा रहा है। सचिन नाम के शख्‍स के प्‍यार में दीवानी सीमा हैदर को लेकर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल और मैसेज आया है।

seema-haider-sachin

जिसमें कॉल करने वाली धमकी दी है कि पाकिस्‍तानी नागरिक सीमा हैदर जल्‍द वापस पाकिस्‍तान नहीं भेजी जाती है तो मुंबई में 26/11 जैसा हमला होगा। धमकी भरा फोन आने के बाद मुंबई पुलिस और उसकी क्राइम ब्रांच ये धमकी भरा कॉल करने वाले की तलाश में जुटते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में गुरवार को एक धमकी भरा फोन अज्ञात शख्‍स द्वारा किया गया जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि जल्‍द से जल्‍द पाकिस्‍तान नागरिक सीमा हैदर को उसके वतन पाकिस्‍तान भेज दो वरना दोबारा मुंबई पर 26/11 वाला हामला होगा। याद रहे ये वो हमला है जिससे पूरा मुंबई दहल गया था इस हमले के शिकार लोगों के दिल पर लगा जख्‍म अभी भी जिंदा है।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस को धमकी दी कि अगर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपने देश नहीं लौटी तो भारत पर 26/11 जैसा हमला किया जाएगा।इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फोन करने वाले ने कहा, "अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई, तो भारत का नाश होगा।"

शख्स ने धमकी देते हुए कहा कि भारत को 26/11 जैसे हमले के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार है! मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच घटना की जांच कर रही है।

सीमा हैदर जानें कौन हैं, क्‍या है पूरी स्‍टोरी?

कोविड-19 महामारी के दौरान पाकिस्तान की शादीशुदा महिला सीमा हैदर को PUBG खेलते-खेलते भारत के रहने वाले सचिन मीना से प्यार हो गया जिसके बाद चार बच्‍चों की मां सीमा ने पाकिस्‍तान से भारत आकर सचिन से शादी करने का फैसला किया और पाकिस्‍तान से नेपाल आकर 2023 के मार्च महीने में नेपाल में शादी कर ली।

चार बच्‍चों के साथ ऐसे भारत आई पा‍किस्‍तानी सीमा हैदर

शादी के बाद सीमा पाकिस्तान चली गईं और सचिन भारत लौट आया इसके बाद कुछ महीने बाद फिर उसने अपने और अपने चार बच्चों के लिए फ्लाइट टिकट और नेपाल वीजा की व्यवस्था करने के लिए अपना प्लॉट पाकिस्तान को 12 लाख रुपये में बेच दिया। वह दुबई के रास्ते नेपाल पहुंची और पोखरा में रुकी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह फिर काठमांडू से दिल्ली पहुंची और 13 मई को नोएडा पहुंची। तब तक सचिन ने उनके रहने का इंतजाम कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+