महिला आरक्षण बिल पर बोलीं सीमा हैदर-'भारत में सम्‍मान, पाकिस्‍तान में औरतों को पैरों की जूती समझा जाता'

संसद के विशेष सत्र में पेश किए गए महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सीमा हैदर। पाकिस्‍तानी महिलाओं की पीड़ा बयां की।

'पाकिस्‍तान में पुरुषों व सरकार द्वारा औरतों को पैरों की जूती समझा जाता है। जबकि भारत में महिलाओं को देवी के सम्‍मान जाता है। बहुत सम्‍मान दिया जाता है। भारत में प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं के लिए कई अच्‍छे कदम उठा रहे हैं, जो खुशी की बात है।'

यह कहना है पाकिस्‍तान से आई सीमा हैदर का। दरअसल, हाल ही केंद्र सरकार की ओर से नए संसद भवन के विशेष सत्र में पेश किए गए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल' (महिला आरक्षण बिल) पर सीमा हैदर प्रतिक्रिया दे रही थी।

Seema Haider on Women Reservation Bill

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए सीमा हैदर ने कहा कि महिला आरक्षण बिल तारीफ करने लायक है। भारत सरकार महिलाओं के लिए बहुत बड़ा काम करने जा रही है। जिस तरह उनके भाई एडवोकेट डॉ. एपी सिंह देश की महिलाओं के लगातार काम कर रहे हैं। ठीक उसी तरह भारत सरकार महिलाओं को आरक्षण दे रही है, जो कि बहुत बड़ा काम होगा।

इधर, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, बसपा प्रमुख मायावती समेत कई विपक्षी नेताओं ने महिला आरक्षण बिल के प्रावधानों पर सवाल भी खड़े किए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि बिल के पास होते ही आरक्षण को लागू किया जाना चाहिए न कि परिसीमन का इंतजार करना चाहिए।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि महिला आरक्षण बिल में इस प्रकार के प्रावधान बनाए गए हैं जिसके तहत लगभग 15-16 वर्षों तक यानी कई चुनाव तक देश की महिलाओं को ये आरक्षण प्राप्त नहीं होगा। विधेयक में ऐसे प्रावधान हैं जिसके तहत पहले पूरे देश में जनगणना कराई जाएगी। यानी बिल पास हो जाएगा, लेकिन तुरंत लागू नहीं होगा। तब उसके पश्चात पूरे देश में लोकसभा और राज्यसभा का परिसीमन होगा। इसके बाद महिला आरक्षण विधेयक लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+