Karachi to Noida : पर्दे पर दिखेगी सीमा हैदर की प्रेम कहानी, 'गदर 2' का ये एक्टर निभाएगा खास रोल
Karachi to Noida: नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। 'पबजी' गेम खेलते-खेलते नोएडा के सचिन मीणा पर दिल हारी सीमा हैदर अपना देश, धर्म, पहचान छोड़कर केवल सचिन के साथ रहने के लिए ही बिना वीजा के भारत आई है।

और इसी वजह से वो संदेह के घेरे में भी हैं, एटीएस की टीम उससे कई राउंड पूछताछ कर चुकी है। लोगों को शक है कि सीमा हैदर एक पाकिस्तानी जासूस है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है।
सीमा हैदर केवल एक प्रेमी दीवानी...
तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें सिर्फ सीमा हैदर केवल एक प्रेमी दीवानी ही नजर आती है और इसी वजह से उन्होंने सीमा और सचिन की प्रेम कहानी को पर्दे पर दिखाने का फैसला किया है।
फिल्म 'कराची टू नोएडा'
जी हां, आपने सही समझा. हम यहां पर बात कर रहे हैं प्रोड्यूसर अमित जानी की, जो कि फिल्म 'कराची टू नोएडा' के जरिए सीमा-सचिन की लवस्टोरी को पर्दे पर दिखाने जा रहे हैं।
फिल्म की शूटिंग 10 और 11 अक्टूबर को होगी
मालूम हो कि फिल्म की पूरी स्टारकास्ट तय हो गई है और इस फिल्म की शूटिंग 10 और 11 अक्टूबर से दिल्ली के नरेला कुंडली ,पानीपत और दिल्ली-नोएडा बार्डर पर होने जा रही है। आपको बता दें कि इन लोकेशंस पर करीब 30 सींस फिल्माए जाने हैं। फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मुंबई से दिल्ली भी पहुच गई है।
'गदर 2' के मेजर मलिक यानी राोहित चौधरी निभाएंगे खास रोल
आपको बता दें कि इस फिल्म में सीमा का रोल प्ले कर रही हैं फरहीन खान तो वहीं सचिन का किरदार निभाएंगे आदित्य राघव, तो वहीं फिल्म 'गदर 2' के मेजर मलिक यानी कि एक्टर रोहित चौधरी भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे।
अहसान खान बनेंगे गुलाम हैदर
इसके अलावा फिल्म में सीमा के पति यानी कि गुलाम हैदर का रोल प्ले करेंगे एक्टर अहसान खान तो वहीं मनोज बख्शी भी फिल्म के खास रोल में नजर आएंगे।
अमित जानी को काफी धमकी भी मिली थी
आपको बता दें कि इस फिल्म के लिए अमित जानी को काफी धमकी भी मिली थी लेकिन उन्होंने कहा कि 'वो किसी से डरने वाले नहीं हैं। उन्हें लगता है कि इस सब्जेक्ट पर फिल्म बननी चाहिए तो बनेगी।'
मनसे ने अमित जानी की इस फिल्म का विरोध किया
मालूम हो कि मनसे ने अमित जानी की इस फिल्म का विरोध किया है, उसका कहना है कि 'किसी पाकिस्तानी महिला पर फिल्म नहीं बननी चाहिए, उनके हिसाब से सीमा हैदर को तुरंत पाकिस्तान भेज देना चाहिए क्योंकि वो गलत इरादे से यहां पर आई है।'
मनसे ने साधा था अमित जानी पर निशाना
मनसे के एक नेता ने तो अमित जानी पर भी टिप्पणी की थी और कहा था कि 'सीमा हैदर को हिरोईन कहने वाले लोग भी देश के लिए सही नहीं हैं।'
'वो पीछे हटने वाले नहीं हैं'
जिस पर अमित जानी ने करारा जवाब देते हुए कहा था कि 'वो पीछे हटने वाले नहीं हैं।' उन्होंने सीमा हैदर को भी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया था लेकिन सीमा ने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था।
पति गुलाम हैदर को भेजा भारत आने का न्यौता
उन्होंने तो सीमा के पति गुलाम हैदर को भी भारत आने का न्योता भेजा है, उनका मानना है कि 'सीमा के बारे में जितनी अच्छी जानकारी वो दे सकते हैं, उतनी अच्छी जानकारी कोई नहीं दे सकता है अगर वो यहां आते हैं तो हमें फिल्म बनाने में मदद मिलेगी।'












Click it and Unblock the Notifications