Video: 'वो World Cup देखने भारत गई है, सचिन के साथ...',सीमा के EX-ब्वॉयफ्रेंड ने बताया कितनी चालू है वो

Seema Haider Ex-BoyFriend Video: पाकिस्तानी 30 वर्षीय महिला सीमा हैदर और भारत के ग्रेटर नोएडा के 25 वर्षीय सचिन मीणा की पबजी वाली लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है। दोनों की प्रेम कहानी चर्चा में तब आई जब सीमा को 4 जुलाई को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह लगभग एक महीने पहले अपने चार बच्चों के साथ अवैध तरीके से भारत आई थी।

सीमा अपने पति गुलाम हैदर को छोड़कर सचिन के साथ शादी कर चुकी हैं। अब सीमा को लेकर उनके पाकिस्तान के जानने वाले कई लोग सामने आ रहे हैं। अब सीमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने उनको लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

Seema Haider Ex-BoyFriend Video

पाकिस्तान के यूट्यूबर सैयद बासित अली ने इस मुद्दे पर पाकिस्तान में सीमा को जानने वाले कई अन्य लोगों से बात की है। उनसे बात करते हुए, ओसामा नाम के एक व्यक्ति ने खुद को सीमा हैदर के पूर्व-प्रेमी के रूप में पेश किया और आरोप लगाया कि सीमा के पाकिस्तान में कई पुरुषों के साथ संबंध थे, जिनमें मूसा, आरिफ, असलम और सयान सहित अन्य शामिल थे।

सीमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा कि वह बहुत ही चालू और चालाक महिला है। ओसामा ने सचिन को चेतावनी दी कि वह उनका भी वही हाल करेगी।

सीमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने कहा, ''मेरी उससे दोस्ती पबजी से हुई थी। मैं उसको पिछले 2 सालों से बहुत अच्छे से जानता हूं। फिर उसने मुझ से नंबर मांगा। मैंने उसे नंबर दे दिया। फिर व्हाट्सएप पर आ गए और बहुत बात होने लगी। फिर हमने मिलकर रिलेशन में आने का फैसला किया। उसने मुझसे शादी के वादे भी किए हुए थे।''

सीमा के एक्स ब्वॉयफ्रेंड ने आगे कहा, ''वो मुझे ये भी कह रही थी कि आप बस इतंजार मैं आपके लिए लाहौर भी आ जाऊंगी। मेरे पास इन सारी बातों के चैट हैं।''

उन्होंने कहा,''सीमा को क्रिकेट बहुत पसंद है और सीमा सिर्फ वर्ल्ड कप मैच देखने भारत गई है। वह वर्ल्ड कप मैच देखने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। ओसामा ने दावा किया कि सीमा सिर्फ भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच देखने के लिए भारत गई थीं।''

ओसामा ने कहा कि सचिन तेंदुलकर के प्रति उनके गहरे लगाव के कारण उन्होंने सचिन मीणा नाम के लड़के को भारत में चुना है। उन्होंने भारतीयों को चेतावनी देते हुए कहा कि जैसे आज सीमा ने पाकिस्तान को बदनाम किया है, वैसे ही अपने मकसद पूरे होने प भारत को भी बदनाम करेगी। उन्होंने दावा किया कि वह भारत में विश्व कप मैच देखने के बाद दुबई में अपने पति के पास लौट जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+