गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में बिताए पलों का वीडियो पोर्न साइट पर देख युवक के उड़े होश, जानें क्‍या हुआ फिर

बेंगलुरू, 01 जनवरी। बेडरूम में अपने पार्टनर के साथ बिताए पल बेहद पर्सनल होते हैं। लेकिन आप सोचिए कभी इस रोमांस में डूबे हुए पलों का आपका वीडियो पोर्न साइट पर नजर आ जाए तो क्‍या हाल होगा। आईटी सिटी के नाम से मशहूर शहर बेंगलुरू में एक लड़के के साथ ऐसी ही अचंभित कर देनी वाली घटना घटी है अब वो पुलिस के साइबर के चक्‍कर काट रहा है।

गर्लफ्रैंड के साथ पोर्न साइट पर वीडियो देख युवक के उड़े होश

गर्लफ्रैंड के साथ पोर्न साइट पर वीडियो देख युवक के उड़े होश

दरअसल, बीपीओ कंपनी में काम करने वाले शख्‍स और उसकी गर्लफ्रैंड के अंतरंग पलों का वीडियो किसी ने पार्न साइट पर अपलोड कर दिया। अचानक अश्लील वेबसाइटों पर अपने और अपनी प्रेमिका के निजी वीडियो देखने के बाद बीपीओ में काम करने वाले 25 साल के युवक के होश उड़ गए। मदद के लिए उसने पुलिस से संपर्क किया है।

ये वीडियो किसी ने चुपके से शूट कर लिया

ये वीडियो किसी ने चुपके से शूट कर लिया

लड़के का आरोप है कि ये वीडियो किसी ने चुपके से शूट कर लिया जब वो दोनों होटल के कमरे में थे। अचानक एक दिन उसकी नजर पोर्न साइट पर पड़ी जहां उन दोनों का ये वीडियो था इसके बाद अन्‍य पोर्न साइट चेक की जिस पर भी उन पर भी ये वीडियो मौजूद था। लड़के ने कुछ लोगों पर इसका शक जाहिर किया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

होटल में ठहरा था तब बनाया गया ये वीडियो

होटल में ठहरा था तब बनाया गया ये वीडियो

पुलिस के अनुसार, शहर के अशोक नगर के युवक ने 24 जनवरी को सेंट्रल साइबर इकोनॉमिक्स एंड नारकोटिक्स पुलिस थाने में शिकायत की थी कि उसके निजी वीडियो को बिना उसकी जानकारी के अश्लील वेबसाइटों पर शूट और अपलोड किया गया था। उसने पुलिस को बताया कि वीडियो उस होटल का है जहां वह और उसकी प्रेमिका कुछ समय पहले ठहरा था।

वीडियो को विभिन्न एंगल से शूट किया गया था

वीडियो को विभिन्न एंगल से शूट किया गया था

पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 (ए) के तहत मामला दर्ज करने के बाद होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की। हालांकि, उन्होंने अभी तक यह निष्कर्ष नहीं निकाला है कि क्या कुछ अन्य लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड किया था या उन्हें उस व्यक्ति या उसकी प्रेमिका ने शूट किया था। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "वीडियो को विभिन्न एंगल से शूट किया गया था और शुरूआती जांच में पता चला है कि किसी गुप्त कैमरे का इस्तेमाल नहीं किया गया था।"

लड़के को कैसे पता चला कि उसका है ये वीडियो

लड़के को कैसे पता चला कि उसका है ये वीडियो

युवक ने कहा कि अपलोड किए गए वीडियो में उसके और उसकी प्रेमिका दोनों के चेहरे धुंधले थे, लेकिन वह अपनी पहचान अपनी छाती पर लगे बर्थमार्क से उसने किया। जिसे देखकर उसे सच्‍चाई का पता चला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+